छतरपुर

पत्नी को 3 तरीकों से मारने की कोशिश, जली हालत में पुलिस थाने पहुंची महिला

MP News: पति की दरिंदगी का खौफनाक मामला, झुलसी महिला 4 किमी पैदल चलकर थाने पहुंची। पीड़िता की कहानी सुन पुलिस के भी उड़े होश।
2 min read
Feb 17, 2026
husband attempted kill his wife in three ways chhatarpur mp news
husband attempted kill his wife in three ways (फोटो- AI)

MP News: छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित नया चंद्रपुरा मोहल्ले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारने के लिए पहले उसे बेरहमी से पीटा, फिर फांसी पर लटकाने की कोशिश की और अंत में पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। मौत के मुंह से बचकर निकली महिला ने जो आपबीती सुनाई, उसने सुनने वालों के रोंगटे खड़े कर दिए। पीड़िता रश्मि राजपूत ने बताया कि रविवार को उसके पति राजू राजपूत ने दिनभर उसके साथ मारपीट करता रहा।

अलग-अलग तरीको से मारने कि की कोशिश

राजू ने उसे फांसी के फंदे पर लटकाने की कोशिश की, लेकिन जब वह इसमें भी नाकाम रहा तो तो शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। खुद को बचाने के लिए भागती रही, जैसे-तैसे आग बुझाई। अंत में अंधेरे का फायदा उठाकर एक भूसे के ढेर में छिप गई। गंभीर रूप से झुलसी हालत में वह पूरी रात दर्द से कराहती हुई वहीं छिपी रही।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि महिला के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी राजू राजपूत की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल जीरो पर मामला कायम कर विवेचना की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जली हालत में 4 किमी पैदल चलकर पहुंची थाना

साहस का परिचय देते हुए पीड़िता सोमवार सुबह करीब 4 किलोमीटर पैदल चलकर झुलसी हुई हालत में सिविल लाइन थाने पहुंचा पहुंची। महिला को इस हाल में देखकर पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। पुलिस ने तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। जिला अस्पताल के डॉक्टर मनोज चौधरी के अनुसार, महिला काफी गंभीर रूप से झुलसी हुई है, हालांकि उसकी स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है। (MP News)

पीड़िता रश्मि राजपूत
Updated on:
17 Feb 2026 12:09 am
Published on:
17 Feb 2026 12:09 am
Also Read
View All
आबादी के आंकड़ों में भारी भिन्नता से छतरपुर नगर निगम के गठन पर संकट: 20 गांवों को मिलाकर 3.62 लाख की जनसंख्या का था खाका

केन-बेतवा जुड़ाव में विभागीय सुस्ती उजागर: छह हजार हेक्टेयर पन्ना बाघ अभयारण्य की जमीन का हस्तांतरण नहीं करा पाए अधिकारी, बांध निर्माण अटका

14.70 करोड़ की सांसद निधि में से खर्च हुए मात्र 29.3 प्रतिशत, 241 स्वीकृत कार्यों में से केवल 6 पूरे, 10.39 करोड़ बेकार पड़े

2026 की जनगणना रिपोर्ट ने उड़ाए होश; करोड़ों खर्च के बाद भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे ग्रामीण! कागजों पर 2019 में ही शौच मुक्त हुआ छतरपुर, पर हकीकत अगल

तारीफ के काबिल जिला अस्पताल का प्रयास जहां सिर्फ 23 फीसदी सिजेरियन, पर सवाल यह कि प्राइवेट नर्सिंग होम में कदम रखते ही यह आंकड़ा 62 प्रतिशत के पार क्यों?