छतरपुर

Chhatarpur News: सरकारी नौकरी लगी तो बदला पत्नी का व्यवहार? पति ने मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप

Husband Wife Dispute: पति का आरोप- पत्नी व उसके भाई ने मारपीट की और घर से निकाल दिया, घायल हालत में पति अस्पताल में भर्ती।
2 min read
Aug 19, 2026
Chhatarpur Husband Wife Dispute
husband wife dispute, अस्पताल में भर्ती पति ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप (Source-Patrika)

Chhatarpur Husband Wife Dispute: मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर नौकरी लगने के बाद मारपीट करने और घर से निकालने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित के सिर में चोट लगी है और इस कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित का आरोप है कि सरकारी नौकरी लगने के बाद पत्नी का व्यवहार एकदम से बदल गया और अब पत्नी उसे अपने साथ नहीं रखना चाहती है।

शादी के बाद पति ने पत्नी को पढ़ाया

23 वर्षीय पीड़ित पंकज अहिरवार ने बताया कि वो महोबा के रहने वाला है और उसकी शादी करीब 8 साल पहले 2018 में आरती अहिरवार के साथ हुई थी। शादी के वक्त वो और पत्नी दोनों ही नौकरी नहीं करते थे इसलिए परिवार का खर्च चलाने के लिए उसने महोबा में एक कपड़ों की दुकान खोली थी। दुकान खोलने के बाद उसने पाई-पाई जमा कर पत्नी को पढ़ाया और दो साल पहले पत्नी आरती की वर्ग-1 में शिक्षक की सरकारी नौकरी लग गई।

'नौकरी लगने के बाद बदला व्यवहार'

पीड़ित पति पंकज ने बताया उनके तीन बच्चे हैं जिनमें दो बेटियां व एक बेटा है। पत्नी आरती की नौकरी लगने के बाद उसने अपनी दुकान बंद कर दी और पत्नी व तीनों बच्चों के साथ छतरपुर आ गया। यहां वो घर पर बच्चों की देखभाल करता था और पत्नी नौकरी करती रही। पति का आरोप है कि नौकरी लगने के बाद पत्नी आरती का व्यवहार बदल गया और अब आरती उन्हें अपने साथ नहीं रखना चाहती है। पत्नी कहती है कि तुम महोबा वापस चले जाओ, मुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना है, जबकि मैं पत्नी व बच्चों के साथ रहना चाहता हूं।

पत्नी और साले पर मारपीट का आरोप

पंकज ने बताया कि बुधवार को पत्नी आरती व उसके भाई वरदान अहिरवार ने उसके साथ विवाद किया और डंडे से मारपीट की। मारपीट के दौरान उसके सिर में डंडा लगने से चोट आई है। फिलहाल पंकज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंकज का दावा है कि पत्नी और साले ने उनका मोबाइल तोड़ दिया है और घर से निकाल दिया है। हालांकि मामले में पत्नी आरती व उसके भाई का पक्ष अभी सामने नहीं आया है जिसके कारण पंकज के द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस में शिकायत और दोनों पक्षों के बयान सामने आने के बाद पूरे मामले की सही स्थिति का पता चल पाएगा।

Updated on:
19 Aug 2026 06:10 pm
Published on:
19 Aug 2026 06:10 pm