छतरपुर

परिवार का काल बनी आकाशीय बिजली, मां-बेटी की मौत, गंभीर रुप से झुलसा पति

Lightning Fall : खिरी गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, महिला का पति गंभीर रूप से झुलस गया।
less than 1 minute read
Lightning Fall
परिवार का काल बनी आकाशीय बिजली (Photo Source- Patrika)

Lightning Fall : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बारिश के बीच गिरी आकाशीय एक परिवार का काल बन गई है। जिले के गढ़ी मलहरा थाना इलाके के खिरी गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, महिला का पति गंभीर रूप से झुलस गया। फिलहाल, चिंताजनक हालत में युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान 28 वर्षीय मानकुअर कुशवाहा और उनकी बेटी 10 वर्षीय करिश्मा कुशवाहा के रूप में हुई है। हादसे के वक्त तीनों खेत पर काम कर रहे थे, तभी अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ अचानक खेत में आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में तीनों आ गए।

मां-बेटी की मौत, पिता गंभीर

इस दर्दनाक हादसे में मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मानकुअर के पति मनप्यारे कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनक चिंताजनक हालत में इलाज जारी है।

सदमे में परिवार

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों के बीच मातम छा गया। पीड़ित परिवार को देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। घटना के बारे में मृतकों के परिजन प्रहलाद कुशवाहा ने बताया कि, बारिश शुरू होते ही खेत में बिजली गिरने की तेज आवाज आई। जब पहुंचे तो मां-बेटी बेसुध पड़ी थीं और जीजा बुरी तरह झुलसे हुए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। फिलहाल, गांव के साथ पुरा परिवार सदमे में हैं।

Updated on:
15 Jun 2025 12:27 pm
Published on:
15 Jun 2025 12:27 pm
Also Read
View All
छतरपुर में खुली लूट: 8 दुकानों पर ओवररेंटिंग के जरिए रोजाना 2.60 लाख रुपए की अवैध वसूली, हर महीने 75 लाख रुपए ऐंठ रहे ठेकेदार

घर चलाने की मजबूरी में छूट रही पढ़ाई, बालिकाओं की तुलना में बालक अधिक छोड़ रहे स्कूल

जिला अस्पताल में स्वतंत्रता दिवस से लागू होगी डिजिटल टोकन और ऑन-स्क्रीन ट्रैकिंग व्यवस्था, घर बैठे बनेगी पर्ची

Chhatarpur News: बुंदेलखंड के लाखों यात्रियों को सौगात, दक्षिण भारत और महाराष्ट्र के लिए नई स्पेशल ट्रेन शुरू

भोपाल में फाइलों में दबा छतरपुर के आधुनिक बस स्टैंड का सपना, 1 साल से अटकी पीपीआर, 5 साल की देरी से 15 करोड़ रुपए बढ़ी प्रोजेक्ट की लागत