छतरपुर

धनतेरस पर डेढ़ साल की बेटी और बेटे को रोता छोड़ गई मां, छतरपुर के गांव में दुखद घटना

Woman Death Case: घर पर बच्चों के साथ अकेली थी महिला, सास लौटकर आई तो बहू को मृत पाया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Nov 2026, 8:21 PM IST
Chhatarpur Woman Death
Mother of two children died on Dhanteras, पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर ग्रामीणों की भीड़ (Source-Patrika)

Chhatarpur Woman Death Case: मध्यप्रदेश के छतरपुर के चंदला थाना क्षेत्र दुमखेड़ा गांव में धनतेरस के दिन एक महिला ने अपनी जान दे दी। महिला के दो मासूम बच्चे हैं जिनमें एक डेढ़ साल की बेटी है। घटना के वक्त महिला घर पर बच्चों के साथ अकेली थी और जब सास लौटकर आई तो महिला को मृत पाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।

धनतेरस पर दी जान

चंदला थाना क्षेत्र के दुमखेड़ा गांव में रहने वाली कुंजाबाई ने शुक्रवार को धनतेरस के दिए अपनी जान दे दी। कुंजाबाई की शादी करीब तीन साल पहले अनंतराम यादव के साथ हुई थी। पति घटना के वक्त काम से घर से बाहर गया था और सास मवेशियों को चारा-पानी देने के लिए गई थी। कुछ देर बाद जब सास घर लौटी तो कुंजाबाई को मृत पाया। इसके बाद सास ने आस पड़ोस के लोगों को सूचना दी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

परिवार में पसरा मातम

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से कोई पत्र नहीं मिला है जिसके कारण आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस के मुताबिक कुंजाबाई के दो बच्चे हैं जिनमें एक डेढ़ साल की बेटी और एक बेटा है। धनतेरस के त्योहार पर हुई इस घटना से परिवार ही नहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
6 Nov 2026, 8:21 PM IST
Published on: