छतरपुर

एमपी में लड़की ने प्रेमी से चाचा के बेटे पर चलवाई गोली…

mp news: होली के दिन लड़की का चाचा के बेटे से हुआ था विवाद, प्रेमी को बुलाकर चलवा दी गोली..।
2 min read
Mar 20, 2025
chhatarpur

mp news: मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक लड़की ने अपने ही चचेरे भाई पर प्रेमी से गोली चलवा दी। गोली चचेरे भाई की कमर में लगी थी जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना 16 मार्च की थी अब पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा है जिसमें युवती व उसका प्रेमी व उनका एक साथी है।

छतरपुर जिले के राजनगर थाना इलाके के नहदोरा गांव में 16 मार्च को एक युवक को दो युवकों ने गोली मार दी थी। गोली युवक के कमर में लगी थी जिसके बाद से उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। राजनगर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें एक युवती शामिल है। युवती पीड़ित युवक की चचेरी बहन है, युवती ने ही अपने प्रेमी से चचेरी भाई पर गोली चलवाई थी।

पुलिस ने मामले की खुलासा करते हुए बताया कि गोलीकांड में दो संदिग्ध युवकों की जानकारी मिली थी जब इन युवकों को पकड़ा गया तो उन्होंने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के नाम दीपक यादव और सोनू तोमर हैं जिन्होंने पूछताछ में बताया कि पीड़ित युवक की चचेरी बहन के साथ दीपक का प्रेस प्रसंग चल रहा है। होली के दिन युवती का अपने चचेरे भाई से विवाद हुआ था जिसके बाद युवती ने ही दीपक को चचेरे भाई को मारने के लिए कहा। प्रेमी दीपक ने अपने साथी सोनू तोमर के साथ मिलकर पहले युवक को मिलने बुलाया और फिर गोली मारकर फरार हो गए थे। पुलिस ने युवती सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Updated on:
20 Mar 2025 06:45 pm
Published on:
20 Mar 2025 06:45 pm
Also Read
View All
कागज़ों में चमचमाते प्रोजेक्ट, ज़मीन पर बहती सडक़ें: 10.59 करोड़ लुटाकर भी अधूरा केल नदी का पुल, 10 किमी का अतिरिक्त चक्कर काटने को मजबूर ग्रामीण!

रात 1:30 बजे बिस्तर में घुसे सांप ने युवती को डसा, छतरपुर के अस्पताल में भर्ती

Chhatarpur news: ‘रोते-रोते चली गई..’. बेटे का गम भूली नहीं 102 साल की बूढ़ी मां, बहू ने उजाड़ा पूरा घर

भवन निर्माण में भ्रष्टाचार! विश्वविद्यालय की इमारतों की खुली पोल, दीवारों में दरारें और छतों से गिर रहा प्लास्टर, खुले तारों से करंट का खतरा

पॉलीटैक्निक के बाद नौगांव को मिला इंजीनियरिंग कॉलेज, पर बढ़ने के बजाय घट गए कोर्स; कंप्यूटर साइंस जैसा मुख्य विषय गायब!