मामला साल 2007 का है जब जमीन विवाद में अक्षय कांति बम ने अपने पिता व साथियों के साथ मिलकर यूनुस पटेल पर हमला किया था। तब यूनुस पटेल की शिकायत पर खजराना पुलिस ने मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। हत्या के प्रयास की धारा न लगाए जाने को लेकर यूनुस खान ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जिस पर कोर्ट ने 24 अप्रैल 2024 को उनके खिलाफ धारा 307 के तहत केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। तब अक्षय और उनके पिता के खिलाफ वारंट भी जारी हुआ था।