छतरपुर

कॉलेज में एडमिशन के लिए छात्रों को एक और मौका

महाविद्यालयों में खाली पड़ी सीटों को भरने खोले गए पोर्टल
2 min read
Oct 23, 2021
admission.png

टीकमगढ़. वंचित छात्रों को प्रवेश दिलाने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने पॉर्टल खोल दिया है। जिसमें छात्र प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। उसके लिए अतिरिक्त सीएलसी चरण चलाया गया है। जिसमें 21 से 28 अक्टूबर तक प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन किए जाएगें। कॉलेज में प्रवेश के लिए चल रही ऑनलाइन प्रक्रिया के दो चरण और सीएलसी राउंड खत्म हो गए है, लेकिन अब भी जिले के कई कॉलेजों में सीटें खाली पढ़ी है।

खाली पड़ी सीटों की स्थिति को देख उच्च शिक्षा विभाग ने पॉर्टल खोलने का निर्णय लिया है। जिसके तहत 21 अक्टूबर से फिर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगें। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 अक्टूबर तक चलाई जाएगी। 30 अक्टूबर तक प्रवेश प्रक्रिया होगी। कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि कक्षा 12वीं में आंतरिक मूल्यांकन के चलते सभी छात्र पास हो गए। उसी के तहत कॉलेज में सीटें बढ़ाने की जरूरत थी। जबकि सीटें बढ़ाने के लिए कई संगठनों द्वारा ज्ञापन दिए गए। उसके बाद शासन द्वारा सीटों को बढ़ा दिया गया। उसके बाद भी कला संकाय विषय की सीटें बढ़ने के बाद भी भर गई। जिले के कॉलेजों में विज्ञान संकाय और वाणिज्य संकाय की सीटें खाली पड़ी है।

बता दे कि उन कॉलेजों के लिए अतिरिक्त चरण चलाया जा रहा है। जिसमें सीटें खाली पड़ी है। जबकि एक अगस्त से निजी और सरकारी कॉलेजों में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुईथी। इस बार उम्मीद से अधिक प्रवेश होने की संभावना थी। महाविद्यालय में प्रवेश से बंचित छात्रों के लिए 21 अक्टूबर से एक बार फिर पॉर्टल खुल गए है। 21 से 30 अक्टूबर तक छात्रों को प्रवेश देने के लिए कॉलेज स्तर पर काउंसलिंग का अतिरिक्त चरण संचालित किया जाएगा। जिसके चलते छात्रों को प्रवेश के लिए छात्रों के प्रवेश मिला है। कॉलेज में छात्रों की अधिकता को लेकर महाविद्यालय प्रबंधन ने फर्नीचर की मांग शासन से की है।

समय पर किया जाएगा सत्यापन
उच्च शिक्षा विभाग के आदेश में बताया कि 21 से 30 अक्टूबर तक प्रवेश का अतिरिक्त चरण संचालित किया जाएगा। 21 से 28 अक्टूबर तक छात्रों को कॉलेज में प्रवेश ले सकेगें। उसके बाद नए प्रवेश छात्रों का सत्यापन समय पर किया जाएगा। प्रवेश का अतिरिक्त चरण में सुबह 10 से 12 बजे तक प्रवेश के लिए आवेदन होगें। उसके बाद मेरिट सूची बनाई जाएगी। उसके बाद प्रक्रिया अनुसार छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।

Published on:
23 Oct 2021 07:37 pm
Also Read
View All
छतरपुर में खुली लूट: 8 दुकानों पर ओवररेंटिंग के जरिए रोजाना 2.60 लाख रुपए की अवैध वसूली, हर महीने 75 लाख रुपए ऐंठ रहे ठेकेदार

घर चलाने की मजबूरी में छूट रही पढ़ाई, बालिकाओं की तुलना में बालक अधिक छोड़ रहे स्कूल

जिला अस्पताल में स्वतंत्रता दिवस से लागू होगी डिजिटल टोकन और ऑन-स्क्रीन ट्रैकिंग व्यवस्था, घर बैठे बनेगी पर्ची

Chhatarpur News: बुंदेलखंड के लाखों यात्रियों को सौगात, दक्षिण भारत और महाराष्ट्र के लिए नई स्पेशल ट्रेन शुरू

भोपाल में फाइलों में दबा छतरपुर के आधुनिक बस स्टैंड का सपना, 1 साल से अटकी पीपीआर, 5 साल की देरी से 15 करोड़ रुपए बढ़ी प्रोजेक्ट की लागत