रेलवे ने कहा है कि मेंटेनेंस एक्टिविटी के चलते ईस्ट कोस्ट रेलवे, नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे, साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे, पूर्व रेलवे, ईस्ट सेंट्रेल रेलवे और दक्षिण पूर्वी रेलवे में टिकट बुकिंग, पूछताछ सहित अन्य सेवाएं बंद हो जाएगी। मेंटीनेंस एक्टिविटी से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, आंध्र प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम से रेल सेवाओं का उपयोग करने वाले यात्रियों को दिक्कत होगी।