दानापुर-हबीबगंज सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01648 दानापुर रेलवे स्टेशन से रात 10 बजकर 50 मिनट पर चलेगी। स्पेशल ट्रेन गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, इटावा, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, जंघई, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों से गुजरेगी, इसके साथ ही रीवा से भोपाल के बीच चलने वाली ट्रेनों भी बीना, सागर, कटनी समेत अन्य स्टेशन पर रुकेंगी जिससे इन स्टेशन के यात्रियों को फायदा होगा।