रेल विभाग की बैठक में रेलों की बेस किचन, ऑन-बोर्ड किचन, कंबल और बेडरोल सहित अन्य सुविधाओं को फिर से शुरू करने पर सहमति दे सकते हैं। भारतीय रेलवे द्वारा ट्रेनों में ई-केटरिंग सेवाओं को मार्च 2020 से बंद कर दिया था। अब स्थितियां सामान्य होने पर यात्रियों की सुविधाएं देने को लेकर रेलवे की कई समितियों ने सुझाव दिए थे कि अब इन सेवाओं को बहाल कर दिया जाना चाहिए।