छतरपुर

Sex Racket: घर में बना रखा था अड्डा, 6 लड़कियां 2 लड़कों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाईं

Sex Racket: विश्वनाथ कॉलोनी में घर में चलाए जा रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, मौके से अवैध शराब भी जब्त...।

2 min read
Dec 15, 2024

Sex Racket: मध्यप्रदेश के छतरपुर में रविवार की शाम पुलिस ने एक सेक्स रैकेट पकड़ा है। पुलिस ने सेक्स रैकेट के अड्डे पर छापा मारते हुए आधा दर्जन से ज्यादा युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को मौके से अवैध शराब भी मिली है। ये सेक्स रैकेट रहवासी इलाके में एक कॉलोनी के अंदर मकान में संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने मकान मालिक संतोषी तिवारी को भी गिरफ्तार किया है।

घर में बना रखा था अड्डा

छतरपुर में रविवार की शाम को महिला थाना और कोतवाली थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए सैक्स रैकेट पकड़ा है। कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने बताया कि थाना क्षेत्र की विश्वनाथ कॉलोनी में सैक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर महिला थाना प्रभारी माधवी अग्निहोत्री और पुलिस बल के साथ संबंधित स्थान पर दबिश दी गई। जहां से युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है।


6 लड़कियां-2 लड़के पकड़ाए

पुलिस ने जब घर पर छापा मारा तो वहां पर 6 युवतियों के साथ 2 युवक आपत्तिजनक हालत में थे। छापा पड़ते ही हड़कंप मच गया और युवक युवतियां भागने लगे लेकिन पुलिस ने सभी को धर दबोचा। युवतियां कहां की रहने वाली हैं फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घर से 6 पेटी अवैध शराब भी जब्त की है। बताया गया है कि सेक्स रैकेट का संचालन मकान मालिक संतोषी तिवारी करती थी उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है और पूछताछ कर रही है।

Published on:
15 Dec 2024 08:12 pm
Also Read
View All
पत्रिका की खबर का असर: छतरपुर यातायात पुलिस हरकत में, लोहा व्यापारियों को दी सख्त चेतावनी

पत्रिका की खबर का असर: छतरपुर सर्किल के बिजली अधिकारियों पर भड़के मुख्य अभियंता, बोले- तुरंत बंद करें खुले डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स और अघोषित कटौती

1600 करोड़ का बजट डकार गए ठेकेदार और अफसर, प्यासा रह गया छतरपुर जिला, जल जीवन मिशन में धांधली, 1078 गांवों का सपना 238 पर ही टूटा

महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बड़ा फर्जीवाड़ा: भाई की जगह बीएड की परीक्षा दे रहा मुन्नाभाई दबोचा, पहले भी दे चुका था 3 पेपर; गोपनीयता और प्रवेश व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

8 साल बाद फिर 47 डिग्री के पार पहुंचा खजुराहो का पारा: अब फिर अंगारों सी तपिश से लोग बेहाल, इस साल पहली बार लू का रेड अलर्ट