
mp news: मध्यप्रदेश में भाजपा ने मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां की हैं लेकिन इन नियुक्तियों में भाजपा ने पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व की गाइडलाइन को दरकिनार कर दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि केन्द्रीय नेतृत्व की गाइडलाइन थी कि संगठन चुनाव में दागी को मंडल या जिला अध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा। फिर भी आलोट विधानसभा में जोगणिया माता मंडल का अध्यक्ष फरार हरिसिंह गुर्जर को बना दिया गया।
रतलाम जिले की आलोट विधानसभा के जोगणिया माता मंडल का बीजेपी ने जिले मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है उसका नाम हरिसिंह गुर्जर है। हरिसिंह गुर्जर चिटफंड मामले में एक साल से फरार है। वो एडीवी चिटफंड कंपनी का एजेंट था और उस पर बरखेड़ा के कैलाशचंद्र सेठिया से रुपए लिए, समय पूरा होने पर भी नहीं लौटाए। कोर्ट ने 2 दिसंबर को एडीवी एमडी राजेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह को 3 साल की सजा सुनाई। पुलिस ने हरिसिंह और रमेश ब्राह्मण को 19 दिसंबर 2023 से स्थायी फरार घोषित किया।
हैरानी की बात तो ये भी है कि पुलिस ने जिस हरिसिंह गुर्जर को फरार घोषित किया था उसका मंडल अध्यक्ष बनाए जाने के बाद स्वागत किया गया। लेकिन फिर भी वो पुलिस को नजर नहीं आया। बता दें कि भाजपा ने रतलाम जिले के 25 में से 20 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है जिसमें हरिसिंह गुर्जर का नाम भी है।
Updated on:
15 Dec 2024 07:36 pm
Published on:
15 Dec 2024 07:35 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
