MP news: केन नदी में डूबने से दो चचेरी बहनों की दर्दनाक मौत। उत्तर प्रदेश में विंध्यवासिनी माता के दर्शन करने जा रहा था परिवार।
MP news: मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां केन नदी के गोयरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले घाट पर शुक्रवार सुबह उत्तर प्रदेश के गिरोला स्थित माता विंध्यवासिनी के दर्शन करने जा रहे एक परिवार की दो चचेरी बहनों की नदी में डूबने से असामयिक मौत हो गई। दोनों बहने नहाने के लिए नदी में उत्तरी थी कि अचानक वह गहरे हिस्से में पहुंच गई और नदी के तेज बहाव के कारण बह गई।
बताया जा रहा है कि, छतरपुर के महाराजपुर के पास फुलारी गांव में रहने वाला टटम कुशवाहा परिवार उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गिरोला क्षेत्र में स्थित माता विंध्यवासिनी के मंदिर में दर्शन करने के लिए शुक्रवार सुबह अपने घर से निकला था। घर से निकलने के कुछ समय बाद परिवार गोयरा थाना इलाके में केन नदी के घाट पर पहुंचा। मंदिर मे पूजा करे से पहले परिवार ने स्नान करने का सोचा।
परिवार की दो बेटियां, 18 साल की माया कुशवाहा और 17 साल की रौशनी कुशवाहा नहाने के लिए नदी में उतर गई। नहाते समय दोनों लड़कियां अनजाने में नदी के हिस्से तक चली गई। तभी अचानक नहाते समय एक बहन का पैर फिसल गया और वह नदी के गहरे हिस्से की तरफ चली गई और डूबने लगी। दूसरी बहन उसे बचाने के लिए आगे बढ़ी तो वो भी नदी की गहराई के कारण डूबने लगी। पानी की गहराई और नदी के तेज बहाव के कारण दोनों बालिकाएं खुद को संभाल नहीं पाई और ददेखते ही देखते दोनों गहरे पानी में डूब गई। डूबने के कारण उनकी मौत हो गई। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद लड़कियों के परिजनों ने चीख-पुकार करने लगे। परिजनों की चीखें सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गोयरा पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। एमपी और यूपी पुलिस ने साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने का निर्णय लिया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से सघन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बालिकाओं के शवों को नदी से बाहर निकाला गया। रामनवमी के दिनहुआ ये हादसा पूरे इलाके में शोक का कारण बन गया। एसडीओपी लवकुशनगर नवीन दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले की जांच भी शुरू कर दी है।