छिंदवाड़ा

Amarwara Assembly By Election Result 2024 : अमरवाड़ा में बड़े उलटफेर के साथ भाजपा ने जीता कांग्रेस का गढ़, कमलेश शाह 3252 वोट से विजय

Amarwara Assembly By Election Result 2024 : कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायक कमलेश शाह ने इस बार भादजपा के नेतृत्व में छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर फिर से कब्जा जमा लिया है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह को 1546 वोटो से शिकस्त दी।

2 min read

Amarwara Assembly By Election Result 2024 : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मध्य प्रदेश से पूरी तरह उखाड़ कर सभी सीटों पर कब्जा जमाने वाली भारतीय जनता पार्टी ने छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट के उपचुनाव में भी बाजी मार ली है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कमलेश शाह इसी सीट से भाजपा के टिकट पर प्रत्याशी बने। जबकि कांग्रेस ने इस सीट पर धीरन शाह को मैदान में उतारा था। फिलहाल, कमलेश शाह ने एक बार फिर भाजपा के नेतृत्व में अमरवाड़ा विधानसभा पर कब्जा जमा लिया है। जबकि कमलनाथ का गढ़ कही जाने वाली छिंदवाड़ा की ये सीठ भी कांग्रेस के हाथ से निक गई है।

अमरवाड़ा सीट पर भाजपा की जीत की घोषणा होने के बाद से कार्यकर्ताओं में जीत का माहौल देखने को मिल रहा है। जगह जगह आतिशबाजी और ढोल ताशे बजाकर भाजपाई कांग्रेस की गढ़ वाली इस सीट को छीनने पर जश्न मना रही है।

बेहद रोचक रहा अमरवाड़ा का मुकाबला

मतगणना की बात करें तो शुरुआती चार राउंड के दौरान भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह आगे रहे थे। जबकि दूसरे पायदान पर कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह रहे। वहीं, अचानक पांचवे राउंड से धीरन शाह आगे आए, जो 17वें राउंड तक आगे बने रहे। लेकिन 18वें राउंड के नतीजे खुलते ही 600 वोटों की बढ़त के साथ एक बार फिर बाजी भाजपा के हाथों में आ गई जो 19 वें राउंड में 2000 वोटों पर पहुंच गई और आखिरकार 20वें राउंड में भाजपा ने 3252 वोटों से जीत दर्ज कर ली।

332 मतदान केन्द्रों की मतगणना के लिये लगीं थीं 17 टेबल्स

अमरवाड़ा विधानसभा के 332 मतदान केंद्रों में मतदाताओं द्वारा ईव्हीएम में डाले गए वोटों की गिनती के लिए 17 टेबल्स और पोस्टल बैलेट्स की मतगणना के लिए 4 टेबलें लगाई गई थीं। इसपर कुल काउंटिंग 20 राउंड में पूरी हुई।

मतगणना स्थल पर रही त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

मतगणना स्थल पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई। सिर्फ अधिकृत पासधारी ही अंदर जा सके। कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं कर सकता है।

मगणना व्यवस्था

हर मतगणना टेबल पर एक काउंटिंग सुपरवाईजर तैनात रहे। इसके अलावा एक काउंटिंग असिस्टेंट, एक काउंटिंग स्टॉफ और एक माइक्रो ऑर्ब्जवर भी तैनात थे। करीब 75 गणनाकर्मी मतगणना पूरी कराने के कार्य में जुटे रहे।

मतगणना हॉल के भीतर ये सामग्री ले जाने की थी परमिशन

मतगणना हॉल के भीतर पासधारी अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता, मतगणना अभिकर्ता को कोरा कागज, मतपत्र लेखा प्रारूप 17 सी भाग-1 की प्रति, रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्रदाय किए गए ईवीएम और वीवीपैट की सूची जो विभिन्न मतदान केन्द्रों में प्रयोग में लाई गई है। प्लास्टिक पेन या पेंसिल ले जाने की अनुमति भी रही।

ये सामग्री रही प्रतिबंधित

मतगणना हॉल में मोबाइल फोन, आईपैड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच, कैमरा, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बीड़ी, सिगरेट और गुटखा प्रतिबंधित रहेगा। किसी को भी मतगणना हॉल में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। केवल आरओ, एआरओ, काउंटिंग सुपरवाइजर जो ईटीपीबीएमएस/इनकोर से जुड़े हैं, वे सिर्फ ईटीपीबीएमएस/इनकोर ओपन करने के लिए ओटीपी हेतु मोबाइल ले जा सके।

Published on:
13 Jul 2024 02:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर