11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amarwara Assembly By Election Result 2024 Live : भाजपा ने जीती अमरवाड़ा सीट, कमलेश शाह 3252 वोटों से जीते, देखें Final Update

Amarwara Assembly By Election Result 2024 Live : अमरवाड़ा विधानसभा के लिए 10 जुलाई 2024 को हुए उपचुनाव की आज शनिवार 13 जुलाई 2024 को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। बता दें कि, यहां 78.71 फीसदी मतदान हुआ था।

6 min read
Google source verification
Amarwara Assembly By Election Result 2024 Live

Amarwara Assembly By Election Result 2024 : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट के लिए 10 जुलाई को डाले गए वोटों की आज 13 जुलाई 2024 को मतगणना पूरी हो गई है। काउंटिंग शासकीय पीजी कॉलेज भवन के दो हॉलों में कराई गई। आदिवासी आरक्षित सीट पर सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपचुनाव देखने को मिला। वहीं गोंगपा ने अपना उम्मीदवार उतारकर मामला और रोमांचक कर दिया था। रोमांचक मुकाबले में कांग्रेस के गढ़ वाली अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर भी अब भाजपा ने कब्जा जमा लिया है।

यह भी पढ़ें- Indian Railway : संपर्क क्रांति, दयोदय एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का टाइम बदला, यात्रा से पहले चेक करें लिस्ट

यहां देखें Latest Update

02.30 PM

बीसवें राउंड की काउंटिंग पूरी। भाजपा ने जीता कांग्रेस का गढ़। भाजपा के कमलेश शाह 3252 वोटों से जीते। हालांकि, कांग्रेस ने रीकाउंटिंग की मांग कर दी है।

-कमलेश शाह : भाजपा ( कुल वोट मिले ) 82, 988
-धीरन शाह : कांग्रेस ( कुल वोट मिले )- 79,784
-देवीराम : गोंडवाना ( कुल वोट मिले )- 28638

02.20 PM

पिछले 20 मिनट से मतगणना रुकी है। वहीं, भाजपा ने जीत का दावा कर दिया है। भाजपा का कहना है कि वो लगभग 3200 से अधिक वोटों से जीत दर्ज करेगी। इसी के साथ अमरवाड़ा से लेकर छिंदवाड़ा जिला भाजपा कार्यालय और इसी के साथ भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में भाजपा ने जश्न मनाना भी शुरु कर दिया है। भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में मौजूद वित्त मंत्री जग्दीश देवड़ा ने अमरवाड़ा भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह को जीत की बधाई दे दी है।

02.00 PM

अमरवाड़ा उपचुनाव की मतगणना के बीच बड़ी खबर सामने आई है। 20वें और अंतिम राउंड के दौरान काउंटिंग वाली ईवीएम मशीन खराब होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आखिरी राउंड के दौरान 2 ईवीएम मशीनें खराब हुई हैं, जिसके चलते मतगणना बीच में रोक दी गई है। फिलहाल, आखिरी क्षण में ये मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। क्योंकि ये वहीं दो आखिरी मशीने हैं, जो अमरवाड़ा सीट के अगले विधायक का नाम घोषित करेंगी। फिलहाल, चुनाव आयोग की टीम ने मतगणना रुकवाकर मशीनों की जांच शुरु कर दी है।

01.50 PM

उन्नीसवें राउंड की काउंटिंग पूरी। भाजपा ने बनाई निर्णायक बढ़त। कांग्रेस के धीरन शाह को पीछे छोड़ते हुए 1741 वोटों से आगे निकले भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह।

-कमलेश शाह : भाजपा ( कुल वोट मिले ) 79138
-धीरन शाह : कांग्रेस ( कुल वोट मिले )- 77397
-देवीराम : गोंडवाना ( कुल वोट मिले )- 28451

01.40 PM

अठारहवें राउंड में हुआ बड़ा उलटफेर। कांग्रेस के धीरन शाह को पछाड़ते हुए फिर आगे निकले भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह। भाजपा 707 वोटों से हुई आगे।

-कमलेश शाह : भाजपा ( कुल वोट मिले ) 73479
-धीरन शाह : कांग्रेस ( कुल वोट मिले )- 72772
-देवीराम : गोंडवाना ( कुल वोट मिले )- 27855

01.15 PM

सत्रहवें राउंड की मतगणना हुई पूरी। धीरन शाह भाजपा प्रत्याशी से सिर्फ 2075 वोटों से आगे चल रहे हैं।

-कमलेश शाह : भाजपा ( कुल वोट मिले ) 66904
-धीरन शाह : कांग्रेस ( कुल वोट मिले )- 68979
-देवीराम : गोंडवाना ( कुल वोट मिले )- 27344

01.00 PM

सोलहवें राउंड की मतगणना हुई पूरी। धीरन शाह भाजपा प्रत्याशी से सिर्फ 2835 वोटों से आगे चल रहे हैं।

-कमलेश शाह : भाजपा ( कुल वोट मिले ) 62311
-धीरन शाह : कांग्रेस ( कुल वोट मिले )- 65146
-देवीराम : गोंडवाना ( कुल वोट मिले )- 25658

12.40 PM

पंद्रहवें राउंड की मतगणना हुई पूरी। कांग्रेस के धीरन शाह भाजपा प्रत्याशी से 4016 वोटों से आगे चल रहे हैं।

-कमलेश शाह : भाजपा ( कुल वोट मिले ) 57431
-धीरन शाह : कांग्रेस ( कुल वोट मिले )- 61447
-देवीराम : गोंडवाना ( कुल वोट मिले )- 24642

12.15 PM

चौदहवें राउंड की मतगणना हुई पूरी। कांग्रेस के धीरन शाह भाजपा प्रत्याशी से 2981 वोटों से आगे चल रहे हैं।

-कमलेश शाह : भाजपा ( कुल वोट मिले ) 53871
-धीरन शाह : कांग्रेस ( कुल वोट मिले )- 56852
-देवीराम : गोंडवाना ( कुल वोट मिले )- 23274

12.05 PM

तेरहवें राउंड की मतगणना हुई पूरी। कांग्रेस की लीड घटी। कांग्रेस प्रत्याशी धीरेंन शाह 5500 वोट से आगे। भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह ने 2500 वोट कवर किए।

12.00 PM

बारहवें राउंड की मतगणना हुई पूरी। कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह भाजपा प्रत्याशी से 7500 वोटों आगे निकल गए हैं।

11.55 AM

ग्यारहवें राउंड की मतगणना हुई पूरी। कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह भाजपा प्रत्याशी से 6,763 वोटों की बढ़त बना चुके हैं।

ग्यारहवें राउंडतक प्रत्याशियों को मिले वोट

-कमलेश शाह : भाजपा ( कुल वोट मिले ) 39282
-धीरन शाह : कांग्रेस ( कुल वोट मिले )- 46047
-देवीराम : गोंडवाना ( कुल वोट मिले )- 17805

11.40 AM

दसवें राउंड की मतगणना हुई पूरी। कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह भाजपा प्रत्याशी से 5,650 वोट से आगे चल रहे हैं।

11.30 AM

नौवें राउंड की मतगणना हुई पूरी। कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह भाजपा प्रत्याशी से 3797 वोट से आगे निकले।

11.15 AM

आठवें राउंड की मतगणना हुई पूरी। कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह भाजपा प्रत्याशी से 2930 वोटों से आगे।

आठवें राउंड में प्रत्याशियों के मिले वोट

संबंधित खबरें

-धीरन शाह : कांग्रेस ( कुल वोट मिले )- 31766

-कमलेश शाह : भाजपा ( कुल वोट मिले ) 28852

-देवीराम : गोंडवाना ( कुल वोट मिले )- (लगभग 11000)

11.00 AM

सातवें राउंड की मतगणना हुई पूरी। कांग्रेस के धीरन शाह 4557 वोट से आगे निकले।

10.50 AM

छठे राउंड की मतगणना हुई पूरी। कांग्रेस की बढ़त बरकरार। काग्रेस प्रत्याशी धीरेंद्र शाह 4052 वोटो से आगे निकले।

छठे राउंड प्रत्याशियों को मिले वोट

-कमलेश शाह : भाजपा ( कुल वोट मिले ) 20461
-धीरन शाह : कांग्रेस ( कुल वोट मिले )- 24513
-देवीराम : गोंडवाना ( कुल वोट मिले )- 10826

10.40 AM

पांचवे राउंड में अचानक पलट गई बाजी। कांग्रेस प्रत्याशी धीरेंद्र शाह भाजपा प्रत्याशी से 920 वोटों से आगे निकले।
अमरवाड़ा विधानसभा उप चुनाव की मतगणना में रोचक त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। भाजपा पिछले 4 राउंड में आगे चल रही थी, लेकिन पांचवें राउंड से कांग्रेस 920 मतों से आगे निकल गई है। देखना दिलचस्प होगा कि आगे किसका पलड़ा भारी होता है।

पांचवां राउंड प्रत्याशियों को मिले वोट
-कमलेश शाह : भाजपा ( कुल वोट मिले ) 18424
-धीरन शाह : कांग्रेस ( कुल वोट मिले )- 19348
-देवीराम : गोंडवाना ( कुल वोट मिले )- 9555

10.30 AM

चौथे राउंड की मतगणना हुई पूरी।

चौथे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी धीरेंद्र शाह ने लगभग 3000 वोटो की लीड ली। इस तरह भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह की लीड घटकर 2000 रह गई है।

-कमलेश शाह : भाजपा ( कुल वोट मिले )- 15542
-धीरन शाह : कांग्रेस ( कुल वोट मिले )- 13318
-देवीराम : गोंडवाना ( कुल वोट मिले )- 8052

10.17 AM

तीसरे राउंड की मतगणना हुई पूरी। भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह 5021 वोटों से आगे।

9.45. AM

दूसरे राउंड की मतगणना में भी भाजपा को मिली बढ़त। कमलेश शाह 3279 वोटों ने निकले आगे।

9.00. AM

पहले राउंड की वोटिंग पूरी। 1762 मतों से भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह आगे।

332 मतदान केन्द्रों की मतगणना के लिये लगाई गई 17 टेबल्स

अमरवाड़ा विधानसभा के 332 मतदान केंद्रों में मतदाताओं द्वारा ईव्हीएम में डाले गए वोटों की गिनती के लिए 17 टेबल्स और पोस्टल बैलेट्स की मतगणना के लिए 4 टेबलें लगाई गई है। इसपर कुल काउंटिंग करीब 20 राउंड में पूरी होगी।

मतगणना स्थल पर रहेगी त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

मतगणना स्थल पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सिर्फ अधिकृत पासधारी ही अंदर जा पा रहे हैं। कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं कर सकता है।

मगणना व्यवस्था

हर मतगणना टेबल पर एक काउंटिंग सुपरवाईजर तैनात है। इसके अलावा एक काउंटिंग असिस्टेंट, एक काउंटिंग स्टॉफ और एक माइक्रो ऑर्ब्जवर भी तैनात है। करीब 75 गणनाकर्मी मतगणना पूरी कराने के कार्य में जुटे हैं।