19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Chhindwara / छिंदवाड़ा के सावरवानी-तामिया में रोमांचक यात्रा, 22 राइडर्स पहुंचे, एडवेंचर टूरिज्म को बढावा देने का प्रयास

छिंदवाड़ा के सावरवानी-तामिया में रोमांचक यात्रा, 22 राइडर्स पहुंचे, एडवेंचर टूरिज्म को बढावा देने का प्रयास

महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और केरल के प्रतिभागी है शामिल, फ्रांस के पेरिस से आईं महिला राइडर फैबिएन क्रिस्टीन जैनिन ड्यूपुइस भी रही शामिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Jitendra Singh Rajput

•

Updated: 4 Oct 2026, 12:50 PM IST

tamiya

tamiya

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 दिवसीय विशेष मोटरसाइकिल एक्सपीडिशन पर्यटन ग्राम सावरवानी और तामिया पहुंचा। दोनों स्थानों की सुंदरता पर देश भर के 22 साहसी राइडर्स मोहित हुए। सावरवानी और तामिया होते हुए यह राइडर्स पेंच टाइगर रिजर्व पहुंचे हैं। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और वाहन कंपनी के बीच साझेदारी के तहत यह यात्रा निकली है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश में अनुभव-आधारित और जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देना है। दोनों संस्थाएं मिलकर नए क्यूरेटेड रूट्स तैयार करेंगी, जिससे पर्यटन के नए आयाम स्थापित होंगे और स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार व आजीविका के नए अवसर भी सृजित किए जाएंगे।

मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के एडवेंचर टूरिज्म एडवाइजर केके सिंह के मार्गदर्शन में शनिवार सुबह सतपुड़ा के जंगलों से होते हुए यह राइडर्स तामिया के प्रसिद्ध रेस्ट हाउस पहुंचे। यहां जिला प्रशासन की तरफ से उनका स्वागत पर्यटन प्रबंधक गिरीश लालवानी ने किया। उन्हें जिले के संचालित होम स्टे, एस्ट्रो विलेज धूसावानी व अन्य पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। तामिया के पर्यटन एक्टिविस्ट पवन श्रीवास्तव ने राइडर्स को तामिया व पातालकोट के बारे में बताया। इस मौके पर माउंट एवरेस्ट फतह कर चुकीं पर्वतारोही तामिया की बेटी भावना डेहरिया उपस्थित रहीं। सुबह करीब एक घंटा तामिया में बिताने के बाद राइडर्स पेंच टाइगर रिजर्व के लिए रवाना हुए। इससे पूर्व राइडर्स ने सावरवानी में होम स्टे देखे और लोक नृत्य का आंनद लिया।

1,520 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में देश-विदेश के कुल 22 राइडर्स भाग ले रहे हैं। इनमें महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और केरल के प्रतिभागी शामिल हैं। यात्रा में फ्रांस के पेरिस से आईं 55 वर्षीय महिला राइडर फैबिएन क्रिस्टीन जैनिन ड्यूपुइस विशेष रूप से शामिल हुईं। वे प्रदेश के प्राकृतिक और वन्य जीव स्थलों को दोपहिया वाहन से करीब से देखने को लेकर उत्साहित दिखीं।