Car Caught Fire : सीएनजी कार में आग लगने से बाप-बेटा जिंदा जल गए। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई।
Car Caught Fire :मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां चलती सीएनजी कार में आग लगने से बाप-बेटा जिंदा जल गए। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई।
दरअसल शहर के कुंडीपुरा थाना क्षेत्र में दोपहर को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो सड़क पर चल रहा था तभी चालक को नींद आ गई और वाहन सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियों से जा घुसा। कार में सीएनजी किट लगे होने के कारण गाड़ी में आग लग गई और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। कार में सवार बाप-बेटे दोनों आग की चपेट में आने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि, मार्ग पर रविवार की देर रात करीब 3 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। नींद की झपकी आने से अनियंत्रित सीएनजी कार सड़क किनारे गैरेज में जा घुसी और आग का गोला बन गई। इस हृदय विदारक घटना में कार सवार पिता-पुत्र की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अरुण सिंह 22, अमृत सिंह 61 साल दोनों निवासी ग्राम दीघा वाणी परासिया है।
बताया जा रहा है कि, छिंदवाड़ा के परासिया में रहने वाले पिता बाप-बेटे उत्तर प्रदेश से आ रहे थे, तभी यह घटना हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि दोनों सवार समेत वाहन जलकर खाक हो चुका था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या सीएनजी गैस रिसाव माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।