छिंदवाड़ा

MP में मुर्दे भी लगाते है हाजिरी, वेतन भी होता है जारी! पकड़ाई गड़बड़ी….

MP News: मृत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के नाम पर महीनों से वेतन जारी होने की आशंका। फेस अटेंडेंस सिस्टम ने पकड़ी हेराफेरी, जांच कमेटी सक्रिय।

2 min read
chhindwara nagar nigam staff salary scam (फोटो- सोशल मीडिया)

Staff Salary Scam:छिंदवाड़ा नगर निगम (chhindwara nagar nigam) के कर्मचारियों की सूची में मृतक और सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों के नाम नहीं हटाए गए हैं या फिर उनके नाम पर नौकरी फर्जी तरीके से चल रही है। दो माह से चल रही फेस अटेंडेंस में इस गड़बड़ी को पकड़ा गया है।

जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी नामों की सूची को संशोधित करने में लगे हुए हैं। निगम के रेकॉर्ड के अनुसार इस समय नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों की हाजिरी में फेस अटेंडेंस सॉटवेयर लाया गया है। इसका ट्रायल दो माह से कर्मचारियों के बीच चल रहा है।

ये भी पढ़ें

बड़ा बदलाव: नगर निगम जल्द बनेगी नपा, ये 20 गांव होंगे शहर में शामिल

कर्मचारियों की संख्या में अंतर

निगम आयुक्त के दिशा-निर्देश पर फेस अटेंडेंस में 1935 कर्मचारी रजिस्टर्ड हैं। इस समय कर्मचारियों की हाजिरी औसतन 1650 कर्मचारियों की लग रही हैं। बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की संख्या में आ रहे अंतर की निगम आयुक्त ने जांच कराई कि कर्मचारियों की पुरानी संया को सॉटवेयर में शामिल किया गया है। इनमें बहुत से कर्मचारी मृतक हो गए है या फिर सेवानिवृत्त हो गए हैं। इसके साथ कर्मचारियों की संख्या में फर्जीवाड़ा भी हो सकता है।

ये अधिकारी कर रहे जांच, जल्द सौंपेंगे रिपोर्ट

निगम आयुक्त के निर्देश पर इस गड़बड़ी की जांच के लिए एक जांच कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी कर्मचारियों की वास्तविक संख्या और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की संया की गहन जांच कर रही है। जल्द रिपोर्ट आयुक्त को सौंपेंगे। कमेटी में उपायुक्त रोशन सिंह बाथम, उपायुक्त कमलेश निरगुडकर और कार्यालय अधीक्षक मोहन नागदेव शामिल हैं।

चार करोड़ रुपए, हर माह बंट रहा वेतन

वर्तमान में 1935 अधिकारी-कर्मचारियों पर निगम का माहवार करोड़ का वेतन खर्च हो रहा है। इस कर्मचारी संख्या में मृतक, सेवानिवृत्त हौर फर्जी तरीके से कृत्रिम नाम हो सकते हैं। जिससे हर माह वेतन में निगम को वित्तीय भार आ रहा है। (mp news)

अधिकारी का यह कहना

कर्मचारियों के नाम पुरानी सूची से सॉटवेयर में उठा लिए गए हैं। इनमें मृतक और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के नाम हैं, जिनकी छंटाई की जा रही है। इसके अलावा, निगम के कर्मचारियों पर गठित जांच कमेटी काम कर रही है। इससे शुद्ध सूची जल्द सामने आ जाएगी।- सीपी राय, आयुक्त, नगर निगम

ये भी पढ़ें

कसाई मंडी में भैंस के बछड़े की हत्या पर मचा बवाल, गोसेवकों ने किया विरोध

Published on:
02 Nov 2025 08:19 am
Also Read
View All

अगली खबर