छिंदवाड़ा

Clean India Mission : स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल आने किया यह काम

स्कूली बच्चों ने निकाली स्वच्छता रैली

less than 1 minute read
Clean India Mission
Clean India Mission

छिंदवाड़ा/ स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत मंगलवार को विद्या भूमि स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता जागरुकता रैली निकाली। रैली पुलिस ग्राउंड से चलकर पोला ग्राउंड तक पहुंची। रैली में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों में शहरी स्वच्छता, जल संरक्षण एवं कचरा पृथक्करण के संदेश देतीं तख्तियां ले रखीं थीं तथा स्वच्छता जागरुकता के नारे भी लगाए।
नगर पालिक निगम के तत्वावधान में आयोजित इस रैली में नगर निगम सहायक आयुक्त आरएस बाथम भी शामिल हुए। विद्या भूमि स्कूल से शिक्षक असलम खान एवं पंकज आदि ने रैली को निर्देशित किया। रैली को सम्बोधित करते हुए बाथम ने कहा कि कचरा पृथक्करण, सिंगल यूज प्लास्टिक के कंटेनर और पालिथीन पर प्रतिबंध का संदेश छात्र-छात्राएं जन-जन तक पहुंचाएं। शहर को स्वच्छता रैंकिंग में प्रथम स्थान दिलाने के लिए कचरे का उचित प्रबंधन के लिए लोगों को जागरूक करें। रैली में एंकर फैज अहमद ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में पैरामीटरों की जानकारी विद्यार्थियों को दी। नगर निगम से दुर्गेश रघुवंशी, आयुष्मान बेलसरे एवं संजय पाठक आदि उपस्थित रहे।

Updated on:
04 Sept 2019 12:55 am
Published on:
04 Sept 2019 08:30 am