छिंदवाड़ा

जन-विश्वास अभियान: पहले ही दिन एक्शन मे CM मोहन यादव, छिंदवाड़ा में तहसीलदार समेत तीन सस्पेंड

CMHO-Tehsildar and Patwari Suspended: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जन विश्वास अभियान (Jan Vishwas Abhiyan 2026) के शुभारंभ के लिए छिंदवाड़ा पहुंचे। यहां सीएम ने जिला प्रशासन के तीन बड़े अधिकारियों को निलंबित कर दिया।
2 min read
cm mohan yadav cmho tehsildar patwari suspended jan vishwas abhiyan
Jan Vishwas Abhiyan: सीएम मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में तीन जिला स्तर के अधिकारियों को किया सस्पेंड (फोटो सोर्स- MP CMO X Handle)

CM Mohan Yadav: प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार सुबह जन विश्वास अभियान (Jan Vishwas Abhiyan 2026) के शुभारंभ के लिए छिंदवाड़ा पहुंचे। अभियान के पहले ही दिन सीएम मोहन यादव ने जनता की शिकायत पर एक्शन लेते हुए बड़ा फैसला लिया। सीएम ने शिकायत पर सख्त रुख अपनाते हुए छिंदवाड़ा के सीएमएचओ, तहसीलदार, पटवारी को किया निलंबित कर दिया है। सीएम ने एफडीडीआई ऑडिटोरियम में आयोजितअभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जन विश्वास अभियान में आम नागरिकों की बेहतरी और उन्हें सुविधा पहुंचाने के लिए मैदानी स्तर पर आने वाली कठिनाईयों का समाधान किया जाएगा।

7 जनवरी तक चलेगा अभियान

यह अभियान आगामी 7 जनवरी 2027 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाया जाएगा। प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को लाभ दिलवाने और सुशासन के लिए यह जन विश्वास अभियान मील का पत्थर सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से जनता की सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आव्हान किया।

17 हजार पदों पर होगी नई भर्ती- सीएम मोहन यादव

राज्य सरकार ने सभी विभागों में शासकीय पदों पर नई भर्तियों की शुरुआत की है। केवल पुलिस विभाग में ही 18 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है। इसमें 1000 पद ड्राइवरों के भी शामिल हैं। स्कूल शिक्षकों के 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई है। इसी प्रकार उच्च शिक्षा के लिए 7 हजार से अधिक व्याख्याताओं की भर्ती की गई है। म.प्र. व्यावसायिक शिक्षा मंडल ने विभिन्न विभागों में 17 हजार पदों पर नई भर्ती के लिए सूचना जारी की है। बीते ढाई साल में एक लाख पदों पर भर्ती की जा चुकी है। अब 2 लाख नई भर्ती करने की प्रक्रिया जारी है।

प्रत्येक शुक्रवार को दौरे पर रहेंगे अधिकारी - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास और जनकल्याण के लिए राज्य सरकार दूरगामी विजन के साथ कार्य कर रही है। इस स्थिति में बदलाव के लिए यह तह किया गया है कि अब प्रत्येक शुक्रवार को किसी भी दफ्तर में कोई मीटिंग नहीं होगी। सभी अधिकारी जनता के बीच मौजूद रहकर मैदानी स्तर पर शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का जायजा लेंगे।

कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे सीएम

मुख्यमंत्री .मोहन यादव ने जन-विश्वास अभियान 2026 के तहत छिंदवाड़ा कलेक्टर कार्यालय स्थित लोक सेवा केंद्र का निरीक्षण कर नागरिकों को प्रदान की जा रही सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आमजन को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Updated on:
07 Aug 2026 04:22 pm
Published on:
07 Aug 2026 04:22 pm