छिंदवाड़ा

21 मासूमों की जान लेने वाले रंगनाथन का BP High, दोपहर 3 बजे कोर्ट में पेशी, 5 दिन की रिमांड पर ले सकती है SIT

Coldrif owner arrested: एमपी के छिंदवाडा़ जिले के परासिया में भारी पुलिस बल तैनात, कोल्ड्रिफ मालिक रंगनाथन की मेडिकल जांच जारी, बढ़ा हुआ निकला बीपी, थोड़ी देर में कोर्ट में होगी पेशी
2 min read
• •
Updated: 10 Oct 2025, 1:16 PM IST
Chhindwara- मध्यप्रदेश में जहरीला कफ सिरप कोल्ड्रिफ के सेवन से छिंदवाड़ा में अब तक करीब दो दर्जन मासूमों की मौत हो चुकी है।
Coldrif owner arrested: परासिया थाने के बाहर एसआईटी टीम के साथ कोल्ड्रिफ का मालिक रंगनाथन(फोटो: पत्रिका)

Coldrif owner arrested: मध्य प्रदेश में मासूम बच्चों पर कहर बनकर टूटे जहरीले कफ सिरप कोल्ड्रिफ के मालिक रंगनाथन का बीपी बढ़ा हुआ है। बता दें कि रंगनाथन का पुलिस हिरासत में परासिया पुलिस स्टेशन में ही मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। यहां मेडिकल जांच में उसका बीपी हाई निकला। बताया जा रहा है कि मेडिकल चेकअप पूरा होने के बाद उसे एसआईटी टीम परासिया कोर्ट में पेश करेगी।

नागपुर एयरपोर्ट से सौसर होते हुए लाया गया है एमपी

कोल्ड्रिफ के मालिक रंगनाथन को एमपी पुलिस ने तमिलनाडु से गिरफ्तार किया था। वहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर एमपी लाया गया है। एमपी पुलिस की एसआईटी टीम उसे नागपुर एयरपोर्ट से सुबह 6.30 बजे निकली थी। सौसर होते हुए उसे छिंदवाड़ा लाया गया है। यहां थोड़ी देर SIT ने उसे शहर की गलियों में घुमाया फिर परासिया के लिए रवाना हो गई।

परासिया बना छावनी

Coldrif owner arrested: परासिया थाने के बाहर भारी पुलिस बल तैनात। रंगनाथन को यहीं रखा गया है।

पत्रिका संवाददाता जितेंद्र सिंह राजपूत के मुताबिक परासिया इस समय छावनी में बदल गया है। रंगनाथन को यहां परासिया थाने में रखा गया है। थाने के बाहर भारी पुलिस तैनात है। फिलहाल उसका मेडिकल चेकअप चल रहा है। दोपहर 3 बजे उसे पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। बताया जा रहा है कि रंगनाथन को 5 दिन की रिमांड पर लिया जा सकता है।

बता दें कि आरोपी रंगराजन को पकड़ने वाली एसआईटी टीम में एसडीओपी जितेंद्र सिंह जाट, टीआई जगोतिन मसराम, एएसआई ब्रजेश रघुवंशी, भदैय, विकास बैस एंव आदित्य रघुवंशी शामिल हैं।

Updated on:
10 Oct 2025, 1:16 PM IST
Published on: