Chhindwara News : एमपी के छिंदवाड़ा में शराब का लाइसेंस न लेने और अवैध रुप से हुक्का पीने पर बड़ी कार्रवाई की गई है। इसमें 11 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां के पाल्म रिसॉर्ट में एक युवक के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। जिसमें शहर के कई बड़े अमीरों के बच्चे भी शामिल हुए थे। बर्थडे पार्टी में केक तो काटा गया लेकिन किसी को खिलाया नहीं गया। हां ये सुनकर आप हैरान हो सकते हैं लेकिन केक खिलाने की जगह रिसोर्ट में हुक्का और मंहगी शराबें परोसी गई।
बता दें कि, वर्तमान में आचार संहिता लगी हुई है। जिसके कारण जिला प्रशासन से पार्टी करने के लिए परमिशन लेना जरुरी है। अगर ऐसा नहीं होता है तो ये पार्टी अवैध मानी जाती है। जानकारी सामने निकाल कर आ रही है कि जो लड़के-लड़कियां इस पार्टी में शामिल थे। उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। इधर रिसोर्ट संचालक ने भी आबकारी विभाग से शराब परोसने का लाइसेंस नहीं जारी करवाया था।
बर्थडे पार्टी में शराब का लाइसेंस नहीं होने और अवैध रुप से हुक्का पिलाए जाने पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस दौरान मंहगी-मंहगी शराब भी जब्त की गई है। पुलिस पहले भी कई ऐसे मामलों में दबिश देकर कई लोगों को पकड़ चुकी है। बीते दिनों इंदौर में भी पुलिस बड़ी कार्रवाई की थी।