छिंदवाड़ा

एमपी में सिविल अस्पताल के टॉयलेट में फंसा मिला नवजात

MP News: अस्पताल की महिला कर्मचारी ने जब टॉयलेट फ्लश किया तो पानी नहीं गया, इसके बाद बच्चे का हाथ और सिर दिखाई दिया।
2 min read
chhindwara
newborn body found stuck in civil hospital toilet

MP News: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां सिविल अस्पताल के टॉयलेट में नवजात का शव फंसा मिलने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। घटना परासिया के सिविल अस्पताल की है। शव टॉयलेट के कमोड में फंसा हुआ था जिसे सबसे पहले अस्पताल की एक महिला कर्मचारी ने देखा और अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद पुलिस, अस्पताल स्टाफ और नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शव को टॉयलेट तोड़कर बाहर निकाला गया।

टॉयलेट में फंसा मिला नवजात

छिंदवाड़ा जिले के परासिया सिविल अस्पताल में एक महिला कर्मचारी जब टॉयलेट में गई और उसने पानी फ्लश किया तो पानी अंदर नहीं जा रहा था। महिला ने थोड़ा गौर से देखा तो टॉयलेट के अंदर एक नवजात बच्चे का हाथ और सिर दिखाई दिया, जिसे देखकर महिला कर्मचारी के होश उड़ गए। टॉयलेट में नवजात का शव होने के बारे में महिला कर्मचारी ने अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस और नगर पालिका के कर्मचारी अस्पताल पहुंचे। नवजात का शव बुरी तरह से टॉयलेट के कमोड के मुर्गे में फंसा हुआ था।

टॉयलेट तोड़कर निकाला

शव बुरी तरह से टॉयलेट के कमोड में फंसा हुआ था। जिसे निकालने के लिए काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी और टॉयलेट को तोड़कर शव को निकाला गया। पुलिस को शक है कि कोई गर्भवती महिला जांच के लिए अस्पताल आई और बाथरूम में बच्चा हो गया। जिसके बाद महिला और उसके परिजन नवजात को टॉयलेट के कमोड में डालकर फरार हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। अस्पताल से बीते कुछ दिनों में जन्मे बच्चों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है और साथ ही ऐसी महिलाओं के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है जो कि गर्भावस्था में जांच कराने के लिए अस्पताल आई थीं।

Updated on:
16 Dec 2025 08:59 pm
Published on:
16 Dec 2025 08:59 pm