छिंदवाड़ा

घर में घंटों तक फंदे पर लटकी रही पुलिसकर्मी की पत्नी

mp news: कॉन्स्टेबल पति रात में घर पहुंचा तो बार-बार खटखटाने के बाद भी पत्नी ने नहीं खोला दरवाजा।

2 min read
AI-generated image

mp news: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में कोतवाली थाना क्षेत्र के चंदनगांव की आशीर्वाद कॉलोनी में रहने वाली प्रीति रघुवंशी (32 वर्ष) का शव सोमवार की रात घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। प्रीति के पति चंद्र किशोर रघुवंशी पांढुर्ना जिले के लोधीखेडा थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। सोमवार की रात जब वो ड्यूटी से वापस घर पहुंचे तो बार-बार खटखटाने पर भी पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। दरवाजा तोड़ा तो पत्नी प्रीति फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस को घटनास्थल से एक तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है।

ये भी पढ़ें

यूपी के बाहुबली विधायक राजा भैया ने एमपी के प्रसिद्ध मंदिर में तोड़ा नियम

फांसी के फंदे पर लटकी मिली पत्नी

कोतवाली पुलिस के अनुसार सोमवार की रात को कॉन्स्टेबल चंद्रकिशोर रघुवंशी लोधीखेड़ा से घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था तथा काफी देर तक आवाज लगाने पर दरवाजा जब नहीं खुला तो उसे तोड़ा गया। घर के अंदर पत्नी प्रीति रघुवंशी फांसी पर लटकी हुई थी। बताया जा रहा है कि प्रीति ने सोमवार की दोपहर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी लेकिन पति के रात में आने के बाद ही जानकारी लग पाई। प्रीति का 12 वर्ष का बेटा गांव गया था जिसके कारण वह घर पर अकेली थी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी।

तीन पेज का सुसाइड नोट मिला

मौके पर पहुंची एफएसएल को घटना स्थल से तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है जिसमें पारिवारिक विवाद व बीमारी के साथ ही विभाग में पदस्थ महिला एसआई से प्रेम प्रसंग के बारे में भी लिखा है। सूत्रों के अनुसार महिला ने पूर्व में भी पांढुर्ना के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को एक शिकायत की थी। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त किया है तथा उसकी जांच की जा रही है। आशीष धुर्वे टीआई कोतवाली थाना ने बताया कि आरक्षक की पत्नी ने आत्महत्या की है। उसके पास से तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है। इस मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें

खंडवा में भाजपा नेता ने की आत्महत्या, मरने से पहले कांग्रेस नेता पर लगाए आरोप
Published on:
10 Feb 2026 09:32 pm
Also Read
View All