छिंदवाड़ा

Chhindwara News: ‘प्यार, मोहब्बत करते हैं सर मैडम, पढ़ाई नहीं करवाते’… Gen-Alpha ने खोली लव स्टोरी की पोल

Teacher Madam News: कमाल हैं छिंदवाड़ा के Gen-Alpha, भरी क्लास में टीचर्स और अन्य लोगों के सामने टीचर-मैडम की लव स्टोरी की खोली पोल, प्रशासन ने बदला स्कूल का पूरा स्टाफ।
2 min read
chhindwara teacher madam
teacher madam love story allegations gen alpha students, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Source-chatgpt)

Chhindwara Teacher Madam News: आजकल देश में Gen-Z और Gen-Alpha की चर्चाएं हो रही हैं, रोजाना कहीं न कहीं से इनसे जुड़ी ऐसी खबरें भी आ रही हैं जिनमें वो अपने हक के लिए आवाज उठाते नजर आ रहे हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से भी Gen-Alpha की एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल यहां मिडिल स्कूल के बच्चों ने भरी क्लास में अपने टीचर व मैडम की लव स्टोरी को उजागर कर दिया।

बच्चों ने खोली टीचर-मैडम की लव स्टोरी

मामला छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव के बिचबेहरी गांव में स्थित शासकीय माध्यमिक शाला से जुड़ा है। जिला मुख्यालय से करीब 100 किमी दूर स्थित इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने स्कूल के टीचर व मैडम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक वीडियो सामने आया है जिसमें स्कूल के क्लासरूम में मौजूद छात्राएं कैमरे पर टीचर व मैडम की लव स्टोरी की पोल खोल रहे हैं। छात्राएं कह रही हैं कि सर और मैडम प्यार, मोहब्बत करते हैं और पढ़ाई नहीं करवाते हैं। इतना ही नहीं छात्राओं ने स्कूल के शिक्षक व शिक्षिका पर धमकाने के भी आरोप लगाए हैं।

शिक्षक एवं अतिथि शिक्षकों पर हुई कार्रवाई

इस मामले में बीते मंगलवार को छात्राओं और ग्रामीणों ने जनसुनवाई में पहुंचकर माध्यमिक शाला की शिक्षण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए प्रभारी प्राचार्य एवं अतिथि शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद जनजातीय कार्य विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। सहायक आयुक्त ने बताया कि इस संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच कराई गई। जांच में शिकायत सही होना पाया गया। जांच के आधार पर पदस्थ माध्यमिक शिक्षक लोकेन्द्र लोधी को प्रधानपाठक के पद से हटाकर विकासखंड जुन्नारदेव के हाईस्कूल कुकुरपानी में कार्य करने के लिए आदेशित कर दिया गया है। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा इनके विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही हेतु प्रस्ताव संभागीय उपायुक्त, जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति विकास जबलपुर संभाग जबलपुर को प्रेषित किया जा रहा है। संस्था में पदस्थ समस्त अतिथि शिक्षकों को विकासखंड शिक्षा अधिकारी जुन्नारदेव द्वारा माध्यमिक शाला बिचबेहरी से तत्काल हटा दिया गया है।

Updated on:
20 Aug 2026 08:31 pm
Published on:
20 Aug 2026 08:08 pm