चित्रकूट

बुंदेलखंड को बड़ी सौगात: चित्रकूट के बाद अब बांदा की बारी, सीएम योगी करेंगे 710 करोड़ की विकास परियोजनाओं का अनावरण

Chief Minister Yogi Chitrakoot Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज चित्रकूट में भगवान कामतानाथ के दर्शन किए और पांच कोसी परिक्रमा की। इसके बाद वह बांदा जाएंगे। 710 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
2 min read
बंदर को भोजन करते मुख्यमंत्री, फोटो सोर्स- X श्री गोरखनाथ मंदिर
चित्रकूट में कामदगिरि परिक्रमा मार्ग पर बंदरों को अपने हाथ से भोजन कराते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। फोटो सोर्स- X श्री गोरखनाथ मंदिर

Chief Minister Visit To Chitrakoot: चित्रकूट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज भगवान कामतानाथ की पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान की आरती भी उतारी। भगवान कामता नाथ के सामने बैठकर उन्होंने संतों के साथ बातचीत की। पूजा अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री ने पवित्र कामदगिरि की परिक्रमा की। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।‌ इस मौके पर भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते 8 जुलाई को चित्रकूट पहुंचे थे। आज मुख्यमंत्री बांदा आने का कार्यक्रम है। यहां पर 710 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थी को चेक, चिकित्सा कार्ड, आवास की चाबी आदि का वितरण करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कामतानाथ की पूजा अर्चना की

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भक्ति रूप देखने को मिला जब वह भगवान कामतानाथ के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। इस मौके पर पुजारी ने विधि-विधान से पूजा अर्चना करवाया।‌ मुख्यमंत्री ने भगवान कामतानाथ की आरती भी उतारी। कामतानाथ भगवान के सामने उन्होंने बैठकर संतों के साथ बातचीत की।

पांच कोसी परिक्रमा की

यहां से निकालकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कामदगिरि की 5 कोसी परिक्रमा की। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। यात्रा मार्ग में सुरक्षा बलों को लगाया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यात्रा मार्ग में विचरण करने वाले बंदरों को अपने हाथ से ही भोजन कराया। उनके साथ संत महात्मा भी मौजूद थे।

951 करोड़ रुपए की मिली थी सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते 8 जुलाई को चित्रकूट में 951 करोड रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था।‌ इस मौके पर उन्होंने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला किया था। उन्होंने कहा था कि चित्रकूट के लालापुर में स्थित महर्षि वाल्मीकि के आश्रम में समाजवादी पार्टी के गुंडो ने कब्जा करने का प्रयास किया था। लेकिन सरकार आने के बाद इन गुंडो को दिन में ही तारे नजर आने लगे और सभी भाग खड़े हुए। नहीं तो वह लोग वहां पर भी कब्जा कर लेते। ‌

बांदा को देंगे 710 करोड़ रुपए की सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बांदा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां पर लाभार्थियों को विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रमाण पत्र देंगे। जिसमें नियुक्ति पत्र, चेक, आयुष्मान मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड, आवास की चाबी आदि शामिल है। 710 करोड़ रुपए की लागत की 229 से विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

Updated on:
09 Jul 2026 12:35 pm
Published on:
09 Jul 2026 12:02 pm