चित्रकूट

शराब के नशे में बदनीयती से घर में घुसा युवक, और फिर महिला को देखते ही…

घर में घुस कर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया गया, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गया...
2 min read
• •
Updated: 26 Jun 2018, 8:10 PM IST
rape attempt
शराब के नशे में बदनीयती से घर घुसा युवक, और फिर महिला को देखते ही...

चित्रकूट. घर में घुस कर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया गया, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गया। अब सम्बंधित थाना पुलिस मामले में हीलाहवाली करते हुए लीपापोती करने में जुटी है। शिकायतकर्ता महिला थाने के चक्कर लगा रही है।

बदनीयती को अंजाम देते हुए एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। चीखने चिल्लाने व डायल 100 को फोन करने पर हवस में अंधा युवक फरार हो गया। महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। मामले को लेकर थाना पुलिस पर महिला ने लीपापोती करने का आरोप लगाया है।

बदनीयती से घर में घुसा युवक
मामला जनपद के मऊ थाना क्षेत्र का है जहां की एक महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि विगत 8 जून को वो अपने घर में खाना बना रही थी कि उसी दौरान गांव का ही एक अपराधी किस्म का व्यक्ति जो शराब के नशे में था उसने जबरदस्ती घर में घुसते हुए उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के मुताबिक, उसने किसी तरह इस हरकत का विरोध किया और डायल 100 को फोन किया।

मौके से फरार हुआ आरोपी
महिला के मुताबिक पुलिस को फोन करने पर उसकी आबरू किसी तरह बच पाई, युवक इस दौरान उसे धमकी देते हुए भाग गया कि यदि उसने थाने में इस मामले को पहुंचाया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। महिला के मुताबिक, इस मामले की शिकायत जब उसने पुलिस अधीक्षक से कि तो उनके कहने पर वो मऊ थाने गई जहां मामले में लीपापोती की जा रही है। अभी तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई दर्ज नहीं की गई। महिला के मुताबिक उसे अपनी जान का डर सता रहा है और पुलिस मामले में हीलाहवाली कर रही है।

दुष्कर्म में असफल होने पर किया हमला
एक अन्य मामले में महिला के ऊपर युवक ने दुष्कर्म में असफल होने पर डंडे से हमला कर दिया और उसकी चैन लूट कर भाग गया। मामला राजापुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र की एक महिला घर में अपनी नेत्रहीन सास के साथ अकेली थी, महिला का पति निमंत्रण में गया हुआ था। देर रात गांव का ही एक युवक घर के पीछे के रास्ते से महिला के घर में कूदा और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इस दौरान चीखने चिल्लाने पर युवक ने महिला पर डंडे से हमला कर दिया और उसकी चैन लूटते हुए मौके से फरार हो गया। इस पूरे मामले में थानाध्यक्ष राजापुर वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि फ़िलहाल आरोपी के खिलाफ मारपीट व चोरी का मामला संज्ञान में आया है। महिला के मुताबिक अन्य आरोपों की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Updated on:
26 Jun 2018, 8:10 PM IST
Published on: