29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मियां-बीवी और वो : जब आमने-सामने हुये तीनों, कुछ ऐसा बना माहौल

शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रोडवेज बस स्टॉप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो महिलाएं आपस में लड़ने लगीं...
2 min read
Google source verification
farrukhabad

मियां-बीवी और वो : जब आमने-सामने हुये तीनों, कुछ ऐसा बना माहौल

फर्रुखाबाद. शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रोडवेज बस स्टॉप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो महिलाएं आपस में लड़ने लगीं। देखने वालों का मुफ्त में मनोरंजन हो रहा था। मामला ही ऐसा था। पति की प्रेमिका होने के चलते दोनों महिलाओं में जमकर लात-घूंसे चले। मौके पर पंहुची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार शांति भंग में चालान कर दिया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस अड्डे के निकट रहने वाली मंजू दीक्षित पत्नी संजू दीक्षित ने बीते दिनों गंगा नगर निवासी अनीता राजपूत की शिकायत की थी। मंजू दीक्षित घर पर थी, तभी अनीता राजपूत उसके घर पर आ गयी। दोनों महिलाओं ने एक दूसरे को पति छोड़ने को कहा। संजू दीक्षित ने मैंने विवाह किया है कोई भाग कर नहीं आई तो दूसरी महिला ने कहा कि मैंने प्रेम किया है कोई खिलवाड़ नहीं किया।

सड़क पर ही गुत्थम-गुत्था हो गईं दोनों
देखते ही देखते दोनों में जुबानी जंग छिड़ गई। दोनों महिलाएं एक दूसरे के बाल पकड़कर घसीटने लगीं। दोनों सड़क पर गुत्थम-गुत्था हो गईं। मारपीट के दौरान संजू दीक्षित मौके से खिसक गया।

शांति भंग में दोनों का चालान
घटना की सूचना पर कादरी गेट चौकी इंचार्ज राजेश्वर सिंह मौके पर आ गये। पुलिस दोनों महिलाओं को कोतवाली ले आयी। मंजू दीक्षित ने अनीता के खिलाफ लूट की तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान कर दिया।

चोरी-छिपे दूसरी महिला से मिलता था पति
मिली जानकारी के मुताबिक, पति चोरी-छिपे दूसरी महिला से मिलता था। जब यह जानकारी पत्नी को हुई तो उसने नाराजगी जताई। लेकिन पति नहीं माना। एक दिन बीवी ने पति को गैर महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। उसी दिन वह अपने पति पर और नजर रखने लगी। पत्नी का आरोप है कि पति उससे झूठ बोलकर दूसरी औरत से मिलता रहता था, जिस कारण वह परेशान रहती थी। एक दिन दोनों आमने-सामने हुई तो बात बढ़ी तो मारपीट होने लगी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पति दोनों को छोड़कर भाग गया। मामला शांत होने के घंटों बाद वह वापस आया।

पुलिस का बयान
चौकी इंचार्ज ने बताया की लूट की घटना नहीं हुई है। मंजू ने अनीता पर उसके पति को रखने का आरोप लगाया था जिस कारण मारपीट हुई। दूसरी तरफ पुलिस की मानी जाए तो इसमें पति ही झगड़े का मुख्य कारण है। वह अपनी पत्नी को धोखा दे रहा है, जबकि उसके बच्चे भी हैं।

बड़ी खबरें

View All

फर्रुखाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग