इटावा. योगी राज में अपराधियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कम उम्र की लड़कियों को दुराचार का शिकार बनाने की वारदातें लगातार बढ़ती ही चली जा रही हैं। बेशक वारदात के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है, लेकिन इन घटनाओं से समाज में पुलिस के प्रति नाकारात्मक छवि बनती हुई दिखाई दे रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है इटावा जिले के भरथना इलाके में।