थाना क्षेत्र के बेगमपुर के एक परिवार में गुरुवार की शाम बारात आई थी। खुशी-खुशी रस्में पूरी हो रही थीं। अचानक मोबाइल पर आये मैसेज देखने के बाद दूल्हे ने शादी तोड़ने का ऐलान कर दिया। वाट्सएप पर आये मैसेज में होने वाली बीवी की तस्वीरों और वीडियो देखकर वह सन्न रह गया। आपा खोया दूल्हा विवाह की वेदी से उठकर भाग खड़ा हुआ।
सिंदूर भरने की रस्म से पहले ही...
जानकारी के मुताबिक, जिस लड़की की शादी होने वाली थी, उसके प्रेमी ने ऐसी हरकत कर दी कि प्रेमिका का घर बसने से पहले ही उजड़ गया। लड़की की शादी में लखीमपुर निवासी उसका प्रेमी भी शामिल हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की रस्में शुरू हुईं। द्वारपूजा के बाद फेरे लेने की रस्म निभाई जा रही थी। इसी दौरान मांग में सिंदूर भरने की रश्म से पहले दूल्हे के मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप मैसेज की टोन लगातार बज रही थी। दूल्हे ने व्हाट्सएप मेसेज को देखा तो उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं।