फोन पर दिया करोड़पति बनने का प्रलोभन
मामले की जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र की निवासी महिला शांति देवी के फोन पर कुछ दिन एक अंजान नम्बर से कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने अपना नाम राजेश बताते हुए उसे करोड़पति बनने की खबर दी। बात करने वाले शख्स ने पहली किश्त में 25 लाख रुपये की लॉटरी लगने का हवाला महिला को दिया। लाखों रुपये की लॉटरी लगने की खबर से महिला शांति देवी सांतवें आसमान में उड़ने लगी।