
चित्रकूट. वास्कोडिगामा पटना एक्सप्रेस के दर्जन भर से अधिक डिब्बे पटरी से उस समय उतर गए जब वह पटना की ओर जा रही थी। ये भीषण हादसा मानिकपुर जंक्शन रेलखण्ड पर हुआ। हादसे में 2 यात्रियों के मरने सहित 8 के घायल होने की खबर है जबकि एनसीआर के अधिकारीयों के मुताबिक 8 यात्री घायल हुए हैं जबकि किसी के मरने की खबर नहीं है। मौके पर एनसीआर (उत्तर मध्य रेलवे) के जीएम सहित कई रेलवे अधिकारी रवाना हो गए। दुर्घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस प्रशासन भी राहत व बचाव कार्य में जुटा। रेलवे की ओर से दुर्घटना सहायता ट्रेन को भी रवाना किया गया है। डायल 100 की गाड़ियों से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मानिकपुर जंक्शन रेलखण्ड पर पटना जा रही 12741 वास्कोडिगामा पटना एक्सप्रेस उस समय भीषण हादसे का शिकार हो गई जब ट्रेन मानिकपुर रेलखण्ड से गुजर रही थी। ट्रेन के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। दुर्घटना में 2 यात्रियों के मरने तथा 8 के घायल होने की खबर है जबकि रेलवे ने अभी तक किसी यात्री के मौत की पुष्टी नहीं की है बल्कि रेलवे की ओर से 8 यात्रियों के घायल होने की जानकारी दी गई है। घटना सूचना पर जीएम एनसीआर तथा रेलवे के अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
एनसीआर के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के मुताबिक हादसे में 8 यात्रियों के घायल होने की खबर है। दुर्घटनास्थल पर दुर्घटना सहायता ट्रेन को रवाना किया गया है। मानिकपुर रेलखण्ड पर कई ट्रेन हादसे हुए हैं एक वर्ष के अंदर जिससे रेल सुरक्षा की पूरी कलई खुद खुल गई है।