चित्तौड़गढ़

शिक्षामंत्री मदन दिलावर के विरोध में आए BJP विधायक सुरेश धाकड़; CM भजनलाल से करेंगे शिकायत

Rajasthan News: मदन दिलावर के महिला टीचर्स के कम कपड़े पहनने वाले बयान पर अब उनकी पार्टी के विधायक विरोध में उतर गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 19 Oct 2024, 5:56 PM IST
Feature image

Rajasthan News: महिला शिक्षकों के कम कपड़े पहनकर स्कूल आने के बयान पर शिक्षामंत्री मदन दिलावर का विरोध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बार विरोध किसी और ने नहीं उनके अपनी पार्टी के विधायक ने ही किया है। बेगूं से भाजपा के विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने मदन दिलावर के बयान को लेकर कहा कि लोग हमें टोकते हैं और कहते हैं कि तुम्हारा शिक्षा मंत्री कैसे बयान दे रहा है।

दरअसल, शिक्षामंत्री के खिलाफ बीजेपी खेमे से पहला सार्वजनिक बयान सामने आया है। बीजेपी विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने कहा कि मैं बयान की सरेआम निंदा करता हूं। इससे बीजेपी की और प्रधानमंत्री की बदनामी होती है।

CM भजनलाल से करेंगे शिकायत

आगे उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से भी आग्रह करूंगा कि वे शिक्षा मंत्री को बुलाकर सलाह दें कि शिक्षकों का अपमान नहीं होना चाहिए। अगर सुधार करना है और ड्रेस कोड लागू करना है तो एक आदेश निकालो। यह ड्रेस पहननी होगी और साल की दो ड्रेस राजस्थान सरकार गिफ्ट के रूप में देगी, जिसे पहनकर आना है। शिक्षक खुद इसका स्वागत करेगा।

विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने कहा कि इसके बाद भी कोई शिक्षक नौटंकी करता है तो उसका इलाज करो, कौन रोकता है। लेकिन आप सुधार का मौका नहीं देते हो, सुझाव नहीं देते हो और केवल अनर्गल बयानबाजी करते हो। मैं बयान की सरेआम निंदा करता हूं, ऐसा नहीं होना चाहिए। 10 लोगों ने मुझे टोका कि तुम्हारा शिक्षा मंत्री क्या बोल रहा है, बताओ मैं क्या जवाब दूं। ऐसा नहीं होना चाहिए।

दिलावर ने दिया था ये बयान

गौरतलब है कि तीन दिन पहले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षकों के पहनावे और अनुशासन को लेकर विवादित बयान दिया था। नीमकाथाना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि कई शिक्षक-शिक्षिकाएं स्कूलों में अनुचित पहनावे के साथ आते हैं, जिससे बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि कई महिला टीचर ऐसे कपड़े पहनती हैं कि पूरा शरीर दिखता है, इससे बच्चों पर अच्छे संस्कार नहीं पड़ते।

इसके बाद उन्होंने जोधपुर में सफाई देते हुए कहा था कि मैंने यही कहा था कि टीचर स्कूल में कम कपड़े पहन कर आते हैं। इसके पीछे का भाव ये था कि सभी टीचर अच्छे कपड़े पहनकर आएंगे।

शिक्षकों को बताया था बेवकूफ

वहीं, दोबारा से बारां में उन्होंने विवादित बोलते हुए कहा था कि वे शिक्षक बेवकूफ हैं, जो मैंने कहा, उसके विरोध में बोल रहे हैं। मैंने ये कहा था कि जो विद्यार्थी है, वो आधा समय अपने अभिभावक, माता-पिता के पास रहता है और आधा समय स्कूल में रहता है, तो मां-बाप और गुरुजनों को ध्यान रखना चाहिए है कि हम कैसा व्यवहार कर रहे हैं। संस्कार दोनों जगह से पाते हैं।

यहां देखें वीडियो-

Updated on:
19 Oct 2024, 5:56 PM IST
Published on:
Also Read
View All
चित्तौड़गढ़ में सरपंच चुनाव परिणाम आते ही बवाल: हार के बाद पोलिंग पार्टी पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं; कमरों में छिपकर बचाई जान

Dhanteras Special : चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ में अनोखा चलन, नई लाल पोथी की शुरुआत ‘सेठजी’ के नाम से करते हैं व्यापारी

राजस्थान की इस ग्राम पंचायत में लगातार 7वीं बार बिना इलेक्शन बना सरपंच, सभी वार्ड पंच भी सर्वसम्मति से चुने गए

चित्तौड़गढ़ मर्डर केस : महिला की हत्या का राज खुला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

एक ही गांव, एक ही बिरादरी… चित्तौड़गढ़ के वार्ड 34 में ‘प्रधान बनाम प्रधान’ की अनोखी जंग, धर्मसंकट में मतदाता