8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SI भर्ती को यथावत रखने की मांग को लेकर अनूठा प्रदर्शन, रेंगकर गणेश मंदिर पहुंचा फरियादी; भगवान को सौंपा ज्ञापन

SI Paper Leak Case: राजस्थान में एसआई भर्ती 2021 को रद्द किए जाने की चर्चाओं के बीच आज शनिवार को एक अनूठा प्रदर्शन देखने को मिला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 19 Oct 2024, 3:18 PM IST

SI Paper Leak Case: राजस्थान में एसआई भर्ती 2021 को रद्द किए जाने की चर्चाओं के बीच आज शनिवार को एक अनूठा प्रदर्शन देखने को मिला। एसआई भर्ती को यथावत रखने की मांग को लेकर एक फरियादी ने आज जयपुर में अनूठा प्रदर्शन किया। बता दें सीएम भजनलाल शर्मा लंदन दौरे से जयपुर लौटने के बाद इस पर कोई फैसला ले सकते हैं, इसलिए प्रदर्शन जोर पकड़ रहा है।

दरअसल, इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अभिषेक शर्मा आज सुबह ट्रेनी SI के परिजन और रिश्तेदारों को लेकर मोती डूंगरी स्थित गणेश मंदिर पहुंचे और गणेश जी को ज्ञापन देकर अपनी बात उन तक पहुंचाई।

यह भी पढ़ें : जाना था जयपुर, ले गए खाटूश्यामजी…उलाहना देने पर दो विदेशी युवकों के साथ बस ड्राइवरों ने की मारपीट

कोहनियों के सहारे रेंगकर गणेश मंदिर पहुंचे

इस दौरान खास बात यह रही कि आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अभिषेक शर्मा कोहनियों के सहारे रेंगकर गणेश मंदिर पहुंचे। गणेश जी को इस अनूठे तरीके से ज्ञापन देते हुए अभिषेक शर्मा ने कहा कि वे जिन ईमानदार लोगों के लिए आंदोलन कर रहे हैं इस स्थिति में वे चलने की हालत में नहीं है। इसलिए उन्होंने गणेश जी तक अपनी बात पहुंचाने के लिए यह तरीका अपनाया है।

SOG ने 20 से ज्यादा ठिकानों पर मारी रेड

इधर, पेपर लीक की जांच कर रही एसओजी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विदेश दौरे से लौटने से पहले एक्शन मोड में नजर आ रही है। पेपर लीक प्रकरण को लेकर प्रदेशभर में 20 से ज्यादा ठिकानों पर एसओजी की छापेमारी जारी है। माना जा रहा है कि एसओजी की टीम शाम तक बड़ा खुलासा कर सकती है।

यह भी पढ़ें : बेटे को दो दिन पहले ‘राजस्थान’ में मिली 3 सीटों की जिम्मेदारी, आज पिता ने छोड़ी कांग्रेस; जानें मामला?

बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 13 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक ब्रिटेन और जर्मनी दौरे पर है। उनके आने से पहले एडीजी वीके सिंह पेपरलीक को लेकर खुलासा कर सकते है।

नागौर, बीकानेर में संदिग्धों को पकड़ा

बताते चलें कि प्रदेशभर में 20 से ज्यादा जगहों पर एसओजी की छापेमारी चल रही है। एसओजी की ये छापेमारी राजस्थान पुलिस एसआई और ईओ भर्ती परीक्षा धांधली में शामिल होने की आशंका के चलते की जा रही है। नागौर जिले के खजवाना में चार लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। वहीं, ​बीकानेर के नोखा सर्किल से एक डमी कैंडिडेट को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Paper Leak: सीएम के भारत आने से पहले एक्शन में SOG, शाम तक हो सकता है बड़ा खुलासा