Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले के खाटूश्यामजी से बड़ी खबर सामने आई है। खाटूश्यामजी में निजी बस चालकों ने सूडान के दो विदेशी यात्रियों के साथ मारपीट की। जलालुद्दीन और सिद्दीकी नामक ये दोनों यात्री दिल्ली से जयपुर की यात्रा कर रहे थे, लेकिन बस चालक ने उन्हें खाटूश्यामजी ले आया। युवकों ने जब किराए और गलत स्थान पर ले जाने को लेकर उलाहना दिया तो बस ड्राइवरों ने मारपीट की।