चित्तौड़गढ़

Chambal Project : खुशखबर, चम्बल के मीठे पानी से चित्तौड़गढ़ के 325 गांवों की बुझेगी प्यास, वित्तीय स्वीकृति मिली

Chambal Drinking Water Project : खुशखबर। चम्बल के मीठे पानी से अब चित्तौड़गढ़ 325 गांवों प्यास बुझेगी। प्रोजेक्ट के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद काम शुरू होगा।

2 min read
चम्बल नदी। फोटो पत्रिका

Chambal Drinking Water Project : चम्बल पेयजल परियोजना के तहत चित्तौड़गढ़, गंगरार, भदेसर और निम्बाहेड़ा तहसील के 325 गांवों के घर-घर तक चम्बल का मीठा पानी जल्द पहुंचने की उम्मीद जगी है। उक्त प्रोजेक्ट के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल गई है, जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी होने की उम्मीद है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 646 करोड़ रुपए खर्च होंगे। प्रदेश के चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और राजसमंद जिले के गांवों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए चम्बल का पानी लाना प्रस्तावित है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 2200 करोड़ रुपए खर्च होंगे। राज्य सरकार ने बजट में इसकी घोषणा की थी।

चम्बल पेयजल परियोजना (फ्रेज 2-बी) के तहत चित्तौड़गढ़ जिले में उक्त प्रोजेक्ट पर 646 करोड़ रुपए खर्च होंगे। विभाग की ओर से कुछ समय पहले इसके लिए टेण्डर आमंत्रित किए गए। इसमें आठ फर्म ने भाग लिया है। विभाग की ओर से इसकी वित्तीय स्वीकृति जारी हो गई है। ऐसे में अब दस्तावेजों की जांच आदि होने के बाद फर्म वर्कऑर्डर जारी किया जाएगा, इसके बाद उक्त कार्य शुरू होगा। हालांकि इसमें अभी थोड़ा समय और लगने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें

IPL 2026 : नहीं आई बीसीसीआइ की टीम, क्या जयपुर में नहीं होंगे आइपीएल मैच, संशय बरकरार

उल्लेखनीय है कि चम्बल प्रोजेक्ट के (फेज 2-ए) में गंगरार ब्लॉक के लिए भी 273 करोड़ के कार्यादेश गत दिनों ही जारी किए गए हैं। इससे 138 गांवों के 13755 लोगों को पेयजल उपलब्ध होगा।

41 हजार घरों में पहुंचेगा पानी

इस प्रोजेक्ट के दायरे में चित्तौड़गढ़ के 212 गांव, गंगरार के 2, भदेसर के 45 और निम्बाहेड़ा के 66 गांवों के ग्रामीण लाभान्वित होंगे। जल जीवन मिशन के तहत करीब 41 हजार घरों में पानी पहुंचाया जाएगा। इससे पेयजल की किल्लत का समाधान होगा। इससे लोगों के स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। यह मुद्दा गत दिनों विधानसभा में उठाया गया था।

3200 किमी बिछेगी पाइप लाइन

उक्त प्रोजेक्ट के तहत करीब 3200 किमी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसमें मुख्य पाइप लाइन के साथ ही घरों में पानी पहुंचाने वाली पाइप लाइन भी शामिल है। इसके तहत 47 उच्च जलाशय का निर्माण होगा। इससे प्रेशर से पानी घरों तक पहुंच सकेगा। इसी प्रकार 10 पंप हाउस का निर्माण भी करवाया जाएगा।

ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

चित्तौड़गढ़ जिले का अधिकांश भाग डार्क जोन में शामिल है। लगातार गिरते भू-जल स्तर के कारण पानी में फ्लोराइड की मात्रा लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में चम्बल का पानी पहुंचने पर लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध होगा।

आगे की कार्यवाही जारी है

चम्बल पेयजल परियोजना फ्रेज 2-बी के तहत चित्तौड़गढ़ जिले में उक्त प्रोजेक्ट पर 646 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके लिए वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। अब आगे की कार्यवाही जारी है।
सुनीत कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग चित्तौड़गढ़

ये भी पढ़ें

Diya Kumari Announcements : दीया कुमारी की 3 बड़ी घोषणाएं, भरतपुर की ये सड़कें होंगी फोरलेन, जनता को मिलेगी राहत

Updated on:
18 Feb 2026 11:47 am
Published on:
18 Feb 2026 11:46 am
Also Read
View All
चित्तौड़गढ़ के स्कूल में मौत का जाल: बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं हटाए बिजली के तार, स्पार्किंग से मचा हड़कंप

मेवाड़ की बल्ले-बल्ले! उदयपुर से अहमदाबाद के बीच वंदे भारत की सौगात, अब सिर्फ 4.5 घंटे में पूरा होगा सफर

चित्तौड़गढ़ की फैक्ट्री में ब्लास्ट, 500 मीटर दूर गिरे बॉयलर के पार्ट्स; 5KM तक धमाके की गूंज से दहशत में आए लोग

Chittorgarh Congress: चित्तौड़गढ़ कांग्रेस में गुटबाजी, आंजना और जाड़ावत गुट आमने-सामने, पंचायत चुनाव में लग सकता है झटका!

राजस्थान में यहां जाट समाज ने प्री-वेडिंग और फिजूलखर्ची पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइन

अगली खबर