चित्तौड़गढ़

Chittorgarh : नकली शराब फैक्टरी पकड़ी गई, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सहित 6 गिरफ्तार

Chittorgarh : चित्तौड़गढ़ में नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ी गई। युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Aug 2025, 10:37 AM IST
Chittorgarh Fake Liquor Factory Caught Six Arrested including Yuva Congress state general secretary
अवैध शराब बनाने के आरोप में गिरफ्तार युवक कांग्रेस का प्रदेश महासचिव व अन्य। पत्रिका फोटो

Chittorgarh : आबकारी विभाग ने अवैध रूप से नकली शराब बनाने की एक फैक्टरी पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में शराब बनाने के काम आने वाली सामग्री जब्त की। टीम ने युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रकाश जाट मेवदा सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को कपासन स्थित न्यायालय में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया गया।

कई ब्रांड की नकली शराब जब्त की

जिला आबकारी अधिकारी चित्तौड़गढ़ गजेन्द्र सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में गठित टीमों ने कई स्थानों पर दबिश देकर विभिन्न ब्रांड की 101 पेटियों में 960 लीटर अवैध शराब, विभिन्न ब्रांड की 188 बीयर की बोतलें, 18 केन बीयर, 27 बोतलें अंग्रेजी शराब, प्लास्टिक जरिकेन में भरा लगभग 20 लीटर स्प्रिट और अन्य सामान जब्त किया।

अवैध शराब बनाने के आरोप में गिरफ्तार युवक कांग्रेस का प्रदेश महासचिव । पत्रिका फोटो

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने पावली निवासी प्रहलाद जायसवाल, बैणीपुरिया निवासी रविन्द्र सिंह राठौड़, उदयपुर निवासी नरेन्द्रसिंह, सिहाणा निवासी नरेन्द्रसिंह व उदयलाल सुवालका को दबिश देकर गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Updated on:
31 Aug 2025, 10:37 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Chittorgarh Panchayat Chunav Result 2026: चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस का जिला प्रमुख बनना तय, जिला परिषद की 28 सीटों पर जीत

Chittorgarh : सड़क हादसे में बुरी तरह से तहसीलदार घायल, इलाज के दौरान हुई मृत्यु, प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर

Chittorgarh: ‘अब कभी घर नहीं लौटेंगे पापा’, हादसे ने छीना 2 मासूमों के सिर से पिता का साया, अंतिम विदाई में रो पड़ा पूरा गांव

चित्तौड़गढ़: चुनावी रंजिश में बीजेपी जिला मंत्री पर लाठी-सरियों से हमला, सिर में गंभीर चोट; 8 लोगों पर FIR

चित्तौड़गढ़ में सरपंच चुनाव परिणाम आते ही बवाल: हार के बाद पोलिंग पार्टी पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं; कमरों में छिपकर बचाई जान