चित्तौड़गढ़

Chittorgarh Panchayat Chunav Result 2026 Live: चित्तौड़गढ़ जिला परिषद-पंचायत समिति की मतगणना जारी, यहां देखें नतीजे

Chittorgarh Panchayat Chunav Result: चित्तौड़गढ़ जिला परिषद की 35 सीटों और जिले की 11 पंचायत समितियों के 199 वार्डों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। लगातार चुनाव परिणाम जारी हो रहे हैं। यहां देखें लाइव अपडेट।
3 min read
• •
Updated: 20 Nov 2026, 12:21 PM IST
Chittorgarh Panchayat Chunav Result
Chittorgarh Panchayat Chunav Result (photo-patrika)

चित्तौड़गढ़। राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 के तहत चित्तौड़गढ़ जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। जिला मुख्यालय पर मतगणना केंद्रों में सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। इसके बाद ईवीएम में दर्ज मतों की गणना जारी है। मतगणना के साथ ही जिला परिषद के 35 वार्डों और जिले की 11 पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम सामने आने लगे हैं। यहां वार्डवार परिणामों के साथ प्रत्याशियों की जीत-हार और राजनीतिक दलों की स्थिति पर नजर रहेगी।

इस बार चित्तौड़गढ़ जिला परिषद के चुनाव परिणाम राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। इसकी बड़ी वजह पिछले चुनाव का परिणाम और बदले हुए राजनीतिक समीकरण हैं। वर्ष 2020 में जब प्रदेश में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार थी, तब चित्तौड़गढ़ में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया था। जिला परिषद की कुल 25 सीटों में से भाजपा ने 21 पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस महज 4 सीटों पर सिमट गई थी। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है। ऐसे में इस बार के नतीजे जिले की ग्रामीण राजनीति में नए समीकरण तय करेंगे।

भैंसरोडगढ़ पंचायत समिति रिजल्ट

  • वार्ड 4 से कांग्रेस के चंदा जीते
  • वार्ड 5 से भाजपा की दीपिका ने दर्ज की जीत
  • वार्ड 6 से कांग्रेस की ज्योत्सना कंवर जीती
  • वार्ड 7 से भाजपा के गायत्री की जीत
  • वार्ड 8 से भाजपा की कल्पना जीती

रावतभाटा पंचायत समिति रिजल्ट

पंचायत समिति में आरएलपी का खाता खुला, वार्ड 9 से मिली जीत। वहीं रावतभाटा की दोनों जिला परिषद सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव रिजल्ट 2026

वार्ड संख्याजीतहार
1ओमप्रकाश (बीजेपी)रतन देवी (कांग्रेस)
2प्रीतम कुंवर सोलंकी (कांग्रेस)ऐश्वर्या शर्मा (बीजेपी)
3राधा देवी (कांग्रेस)प्रेम देवी (बीजेपी)
4रचना खोईवाल (बीजेपी)इंद्रा (कांग्रेस)
6कमलेश (बीजेपी)मदन (कांग्रेस)
7किशन (कांग्रेस)दुर्गाशंकर (बीजेपी)
8देवेंद्र सिंह राठौड़ (बीजेपी)गोविंद सिंह (कांग्रेस)
9मुन्ना (कांग्रेस)गिरीश (बीजेपी)
10हजारीलाल (कांग्रेस)गोपीलाल (बीजेपी)
12भवानी शंकर शर्मा (बीजेपी)चेतन पूनिया (कांग्रेस)
13मरुधर कुंवर (कांग्रेस)बसंती (बीजेपी)
14बेनी बाई (बीजेपी)रतनी गुर्जर (कांग्रेस)
15चरण सिंह (कांग्रेस)भरत मेनारिया (बीजेपी)
25कालूलाल (बीजेपी)लोकेश कुमार धाकड़ (कांग्रेस)
26ज्योति देवी (कांग्रेस)नीतू कंवर (बीजेपी)
27महेंद्र देवी (कांग्रेस)गुड्डी देवी (बीजेपी)
28नारायण (बीजेपी)कैलाश चंद्र (कांग्रेस)
29संजू बाई (बीजेपी)बाली बाई (कांग्रेस)

चित्तौड़गढ़ जिले में कुल 11 पंचायत समितियां

क्र.सं.पंचायत समिति का नाम
1.बड़ी सादड़ी
2.बेगूं
3.भदेसर
4.भैंसरोड़गढ़
5.भूपालसागर
6.चित्तौड़गढ़
7.डूंगला
8.गंगरार
9.कपासन
10.निम्बाहेड़ा
11.राशमी

चुनाव 2026 के आंकड़े:

  • जिला परिषद के कुल वार्ड: 35
  • 11 पंचायत समितियों के कुल वार्ड: 199
  • पंचायत समिति सदस्य के कुल प्रत्याशी: 494

भाजपा का पुराना गढ़, 2020 में कांग्रेस सरकार के बावजूद बड़ी जीत

चित्तौड़गढ़ जिला परिषद को लंबे समय से भाजपा का मजबूत राजनीतिक गढ़ माना जाता रहा है। स्थानीय राजनीतिक इतिहास के अनुसार, कुछ अपवादों को छोड़ दें तो पिछले करीब 25 वर्षों में जिला परिषद की कमान मुख्य रूप से भाजपा के पास रही है। वर्ष 2020 के चुनाव से पहले भी लगातार 14 वर्षों तक भाजपा का जिला प्रमुख रहा था।

पिछले चुनाव में भाजपा ने 21 सीटें जीतकर अपना बोर्ड बरकरार रखा था। उस समय राज्य में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद भाजपा का यह प्रदर्शन राजनीतिक रूप से काफी चर्चित रहा था। अब पांच साल बाद एक बार फिर जिला परिषद के चुनाव परिणाम सामने आ रहे हैं। हालांकि, इस बार राजनीतिक परिस्थितियां बदली हुई हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार है और परिसीमन के बाद जिला परिषद के वार्डों की संख्या 25 से बढ़कर 35 हो गई है।

35 जिला परिषद वार्डों और 11 पंचायत समितियों के नतीजे

चित्तौड़गढ़ जिला परिषद के 35 वार्डों के लिए 3 और 14 नवंबर को अलग-अलग चरणों में मतदान हुआ था। अब सभी वार्डों की मतगणना की जा रही है। इसके साथ जिले की 11 पंचायत समितियों के 199 वार्डों के परिणाम भी सामने आएंगे। चुनाव परिणामों से यह स्पष्ट होगा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों को कितना समर्थन मिला है।

वार्ड 34 और विधायक की पत्नी के चुनाव पर भी नजर

इस बार जिला परिषद चुनाव में कुछ वार्डों के मुकाबले खास चर्चा में रहे हैं। वार्ड संख्या 34 में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने एक ही गांव और एक ही बिरादरी से प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। भाजपा की ओर से छोटू कंवर और कांग्रेस की ओर से लक्ष्मीकंवर राणावत चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या की पत्नी सुशीला कंवर की चुनावी स्थिति और वार्ड संख्या 5 से रति पुरोहित के परिणाम को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं हैं।

महिला के हाथ में होगी जिला परिषद की कमान

इस बार चित्तौड़गढ़ जिला प्रमुख का पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। ऐसे में चुनाव परिणामों के बाद बनने वाले राजनीतिक समीकरणों में महिला नेतृत्व की भूमिका अहम होगी। जिला परिषद में बहुमत हासिल करने वाले दल के लिए जिला प्रमुख का चुनाव महत्वपूर्ण रहेगा। जिले की पंचायत समितियों में भी महिला आरक्षण के चलते कई जगह महिला नेतृत्व सामने आएगा।

जिला परिषद सदस्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद 25 नवंबर को जिला प्रमुख का चुनाव होगा, जबकि 27 नवंबर को पंचायत समितियों में प्रधान चुने जाएंगे। फिलहाल सभी की निगाहें मतगणना पर हैं। आने वाले परिणाम तय करेंगे कि चित्तौड़गढ़ की ग्रामीण राजनीति में भाजपा अपना पुराना दबदबा कायम रखती है या कांग्रेस और अन्य दल इस बार समीकरण बदलने में कामयाब होते हैं।

Also Read
View All
Chittorgarh : सड़क हादसे में बुरी तरह से तहसीलदार घायल, इलाज के दौरान हुई मृत्यु, प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर

Chittorgarh: ‘अब कभी घर नहीं लौटेंगे पापा’, हादसे ने छीना 2 मासूमों के सिर से पिता का साया, अंतिम विदाई में रो पड़ा पूरा गांव

चित्तौड़गढ़: चुनावी रंजिश में बीजेपी जिला मंत्री पर लाठी-सरियों से हमला, सिर में गंभीर चोट; 8 लोगों पर FIR

चित्तौड़गढ़ में सरपंच चुनाव परिणाम आते ही बवाल: हार के बाद पोलिंग पार्टी पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं; कमरों में छिपकर बचाई जान

Dhanteras Special : चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ में अनोखा चलन, नई लाल पोथी की शुरुआत ‘सेठजी’ के नाम से करते हैं व्यापारी