चित्तौड़गढ़

कमर्शियल गैस के दाम बढ़े तो घरेलू सिलेंडरों से होने लगी बड़े सिलेंडरों की रिफिलिंग

LPG Cylinder Price Hike: कमर्शियल एलपीजी के दाम बढ़ते ही अब घरेलू गैस सिलेंडरों का गलत इस्तेमाल शुरू हो गया है।
2 min read
LPG Gas Cylinders shortage Only One and a Half Days Stock Remaining in gwalior mp news
LPG Gas Cylinders shortage (फोटो- Patrika.com)

LPG Cylinder Price Hike: चित्तौडगढ़। व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आसमान छूती कीमतों ने अवैध कारोबार को नई राह दे दी है। अब तक केवल छोटे सिलेंडरों में गैस रिफिलिंग का खेल चल रहा था, लेकिन अब घरेलू गैस सिलेंडरों से सीधे 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडरों को भरने का काला कारोबार शुरू हो चुका है। सूत्र बता रहे हैं कि शादी-ब्याह के सीजन में व्यावसायिक सिलेंडरों की मांग बढ़ते ही यह खेल तेज हो गया है।

दामों का अंतर बन रहा वजह

फाइल फोटो

व्यावसायिक गैस सिलेंडर और घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बड़ा अंतर होने के कारण हलवाई और केटरर्स खर्च बचाने के लिए घरेलू सिलेंडरों का सहारा ले रहे हैं। रसद विभाग को सूचना मिली है कि कई स्थानों पर गुपचुप तरीके से रिफिलिंग मशीन के जरिए घरेलू गैस को कमर्शियल सिलेंडरों में पलटा जा रहा है। यदि यह अवैध खेल नहीं रुका, तो आने वाले दिनों में आम उपभोक्ताओं के लिए घरेलू गैस की किल्लत पैदा हो सकती है।

गंगरार की कार्रवाई के बाद सतर्कता

गौरतलब है कि बीते 9 जनवरी को गंगरार में पुलिस और रसद विभाग ने अंबिका किराणा स्टोर पर बड़ी कार्रवाई की थी। वहां से 42 सिलेंडर और रिफिलिंग उपकरण जब्त कर संचालक को हिरासत में लिया गया था। तब हाइवे किनारे ट्रक चालकों के छोटे सिलेंडर भरे जा रहे थे, लेकिन अब जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है क्योंकि बड़े सिलेंडरों की रिफिलिंग का इनपुट मिला है।

हम लगातार नजर रख रहे हैं। हमारी टीमें जिले भर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रिफिलिंग करने वालों को तलाश रही हैं। अवैध रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • हितेश जोशी, जिला रसद अधिकारी
Updated on:
05 May 2026 04:28 pm
Published on:
05 May 2026 04:12 pm