Bride's Ex- Boyfriend Beat Groom: चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी थाने में आशीर्वाद समारोह में चाकू से हमला करने की रिपोर्ट ऊंचा निवासी विशाल सेन ने दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन कृष्णा की शादी 20 अप्रेल को पिपली भीलवाड़ा निवासी महेन्द्र सेन के की गई, जिसका आशीर्वाद समारोह 12 मई की रात को ऊंचा मे चल रहा था।
Social Media Wedding Viral Video: चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी थाने में आशीर्वाद समारोह में चाकू से हमला करने की रिपोर्ट ऊंचा निवासी विशाल सेन ने दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन कृष्णा की शादी 20 अप्रेल को पिपली भीलवाड़ा निवासी महेन्द्र सेन के की गई, जिसका आशीर्वाद समारोह 12 मई की रात को ऊंचा मे चल रहा था। उसकी बहन और महेन्द्र स्टेज पर बैठे थे। इस दौरान करीब पौने नौ बजे ऊंचा निवासी शंकरलाल स्टेज पर आया और महेन्द्र के हाथ में गिफ्ट देते समय जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया।
उसके सिर पर साफा होने और अचानक नीचे बैठ जाने बचाव हो गया। हमलावर वार करने के बाद मौके से फरार हो गया। उसने अपने दोस्तों के साथ पीछा किया तो शंकर और उसके मित्र दुर्गालाल तेली, प्रभूलाल जाट, दिनेश भारती एवं छह सात अन्य जने पत्थर फेंकते और फायर करते हुए भालोटा की खेड़ी की तरफ भाग गए। विशाल ने बताया कि उसकी बहन एवं आरोपी ने करीब दो वर्ष पहले एक साथ ही नौकरी की थी। वहां मन मुटाव हो जाने से रंजिश चल रही थी। इसी को लेकर शंकरलाल भारती ने उसके जीजाजी पर चाकू से वार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।