चित्तौड़गढ़

चित्तौड़गढ़: सोते बुजुर्ग के कानों से सोने की मुरकियां ले भागे बदमाश; घर के लोग पीछा न करे इसलिए बाहर से लगा गए दरवाजे

Chittorgarh Crime News: चित्तौड़गढ़ जिले के कांकड़वा में 90 साल के बुजुर्ग के साथ लूट की वारदात सामने आई है, जहां बदमाशों ने कानों से सोने की मुरकियां खींच लीं और फरार हो गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Mar 2026, 5:10 PM IST
Feature image
photo AI

Chittorgarh Crime News: चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर क्षेत्र के कांकड़वा गांव में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई। जाशमा रोड स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के सामने अज्ञात बदमाशों ने 90 साल के बुजुर्ग कवलचंद माली पर हमला कर उनके कानों से सोने की मुरकियां जबरन खींच लीं। इस दौरान उनके कान बुरी तरह जख्मी हो गए और खून बहने लगा।

सोते समय बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार कवलचंद माली रात को अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। उनके कानों में करीब आधा तोला सोने की मुरकियां थीं। देर रात करीब पौने तीन बजे बदमाश घर में घुसे और अचानक हमला कर दोनों कानों से मुरकियां खींच लीं। दर्द और डर के कारण बुजुर्ग ठीक से चिल्ला भी नहीं सके। वारदात के बाद आरोपी दीवार फांदकर फरार हो गए।

परिवार को कमरे में बंद कर भागे आरोपी

घटना के बाद जब बुजुर्ग की पत्नी बाहर आई तो पूरी घटना का पता चला। परिवार के अन्य सदस्यों ने जब बाहर निकलने की कोशिश की तो पाया कि बदमाशों ने उनके पौत्र के कमरे का दरवाजा बाहर से तौलिये से बांध दिया था, ताकि कोई उनका पीछा न कर सके। इसी बीच दूसरी मंजिल पर सो रहे बेटे भी नीचे आए, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे।

पुलिस जांच में जुटी, इलाके में दहशत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीआई घेवरचंद रैगर के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के क्षेत्र में आरोपियों की तलाश कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। खासकर अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है।

Updated on:
20 Mar 2026, 5:10 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chittorgarh : सड़क हादसे में बुरी तरह से तहसीलदार घायल, इलाज के दौरान हुई मृत्यु, प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर

Chittorgarh: ‘अब कभी घर नहीं लौटेंगे पापा’, हादसे ने छीना 2 मासूमों के सिर से पिता का साया, अंतिम विदाई में रो पड़ा पूरा गांव

चित्तौड़गढ़: चुनावी रंजिश में बीजेपी जिला मंत्री पर लाठी-सरियों से हमला, सिर में गंभीर चोट; 8 लोगों पर FIR

चित्तौड़गढ़ में सरपंच चुनाव परिणाम आते ही बवाल: हार के बाद पोलिंग पार्टी पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं; कमरों में छिपकर बचाई जान

Dhanteras Special : चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ में अनोखा चलन, नई लाल पोथी की शुरुआत ‘सेठजी’ के नाम से करते हैं व्यापारी