
फोटो- AI
Udaipur Crime News: उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। आरके सर्कल निवासी 75 साल की रूप कुंवर रोज की तरह भुवाणा स्थित शांतिनाथ जैन मंदिर में दर्शन करने गई थीं। सुबह करीब 8:30 बजे जब वे पैदल अपने घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में पहले से पीछा कर रहे दो बदमाशों ने उन्हें निशाना बना लिया। घर से महज 100 मीटर पहले सेलिब्रेशन मॉल के सामने घटना को अंजाम दिया गया।
एक बदमाश बुजुर्ग के पीछे चल रहा था। मौका देखते ही चैन पर झपट पड़ा। जैसे ही बदमाश ने उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन खींचने की कोशिश की, रूप कुंवर ने हिम्मत दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। कुछ पल के लिए वहां संघर्ष की स्थिति बन गई। हालांकि बदमाश ने जोर से धक्का देकर महिला को सड़क के डिवाइडर पर गिरा दिया और चेन छीनकर भाग निकला।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कुछ दूर पैदल भागा, जहां उसका दूसरा साथी पहले से बाइक स्टार्ट करके खड़ा था। दोनों तुरंत बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। पास के दुकानदार देवीलाल डांगी ने उनका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन दौड़ते समय वह भी गिर गए और बदमाश भागने में सफल रहे।
इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर कई लोग और वाहन गुजर रहे थे, लेकिन किसी ने महिला की मदद करने की कोशिश नहीं की। घटना के बाद मौके पर भीड़ जरूर जमा हो गई, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Published on:
20 Mar 2026 12:41 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
