Rajasthan Pre - Monsoon : प्रदेश में अब मानसून का इंतजार हो रहा है। लेकिन उससे पहले प्री मानसून की बारिश ने गुरुवार को चित्तौड़गढ़ में राहत बरसाई।
चित्तौड़गढ़. प्रदेश में अब मानसून का इंतजार हो रहा है। लेकिन उससे पहले प्री मानसून की बारिश ने गुरुवार को चित्तौड़गढ़ में राहत बरसाई। गुरुवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे बारिश का दौर शुरू हुआ। पहली बार में करीब आधा घंटा बारिश हुई। इसके बाद दोपहर दो बजे तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में प्री-मानसून की रतार अब बढ़ जाएगी। इस दौरान राजस्थान के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। अभी कुछ जिलों में मौसम बदला हुआ है तो कई जिले अब भी तेज गर्मी व हीटवेव की चपेट में हैं। चित्तौडग़ढ़ में गुरुवार को सुबह से बादल छाए रहे और हवाएं चलती रहीं। इससे गर्मी से कुछ राहत जरूर रही। करीब साढ़े 11 बजे बारिश का दौर शुरू हुआ। करीब आधा घंटा बरसात हुई। इसके बाद दोपहर दो बजे तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी का दौर चलता रहा।
इस दौरान लोगों को गर्मी से तो राहत मिली लेकिन, बारिश के बाद खिली धूप ने उमस बढ़ा दी। लोग पसीने से तरबतर होते रहे। गुरुवार को अधिकतम तापामन 38 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।