चित्तौड़गढ़

Rajasthan Roadways: राजस्थान रोडवेज को कल मिलेगी नई बसें, हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे CM भजनलाल

Rajasthan Roadways: 19 मार्च को CM भजनलाल शर्मा 207 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये बसें राजस्थान के विभिन्न जिलों में संचालित की जाएंगी।

2 min read

Rajasthan Roadways: राजस्थान पथ परिवहन निगम के चित्तौडगढ़ डिपो को सात नई बसें मिलेगी। नई बसों के मिलने से रोडवेज बसों की संख्या 67 हो जाएगी। बंद रूट पर बसों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।

राजस्थान सरकार की ओर से राजस्थान दिवस के कार्यक्रम के तहत 19 मार्च को 207 बसों को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Weather: राजस्थान में अचानक बदलेगा मौसम, 20 मार्च को इन 21 जिलों में होगी बारिश

इसके तहत चित्तौडगढ़ डिपो को सात नई बसें मिलेगी। इसमें पांच सामान्य और दो एसी बस शामिल है। इन बसों के मिलने के बाद डिपो में बसों की संख्या 67 हो जाएगी।

डिपो के मुख्य प्रबंधक राकेश सारस्वत ने बताया कि बसों के मिलने पर जो रूट बंद पड़े हैं उन्हें फिर से शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद पांच बसें और आएगी। हालांकि इसमें समय लगेगा।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस राज में रोडवेज बसों की खरीद नहीं होने के कारण अधिकांश डिपो बसों की कमी से जूझ रहे थे। इसके कारण कई रूट पर रोडवेज बसों की आवाजाही बंद हो गई है।

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से नियमित बसों की खरीद हो रही है। बसों की संख्या बढ़ने से आमजन को भी सुविधा मिलेगी।

पांच जवान परिचालक का कर रहे काम

रोडवेज परिचालकों की कमी से जूझ रहे डिपो में सिविल डिफेंस के पांच जवान परिचालक का काम कर रहे हैं। डिपो के मुख्य प्रबंधक सारस्वत ने बताया कि सिविल डिफेंस के जवानों की नई भर्ती हो रही है। इनके भर्ती होने पर इसमें से इच्छुक और योग्य जवानों को परिचालक के रूप में लिया जाएगा। इससे बसों के संचालन में सुविधा मिलेगी।

विभिन्न जिलों में संचालित की जाएंगी नई बसें

राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में सरकार की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 19 मार्च को CM भजनलाल शर्मा 207 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये बसें राजस्थान के विभिन्न जिलों में संचालित की जाएंगी, जिससे ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के बीच परिवहन सुविधा मजबूत होगी। सरकार का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित, सुलभ और बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है। नई बसें चलने से यात्रियों को राहत मिलेगी और आवागमन आसान होगा।

ये भी पढ़ें

सीकर समाचार: विवाह समारोह से लौट रहे युवक की हादसे में मौत, 22 अप्रेल को होनी थी शादी

Published on:
18 Mar 2026 03:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर