चित्तौड़गढ़

Rajasthan: सांवलिया सेठ मंदिर में गिनती का काम पूरा, 31 करोड़ से अधिक का आया चढ़ावा, करीब एक कुंतल चढ़ी चांदी

राजस्थान के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर में इस महीने 31.17 करोड़ रुपए से अधिक का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। पांच चरणों में भंडार की गणना पूरी होने के बाद कुल राशि का खुलासा हुआ। इसमें भंडार से 23.58 करोड़ रुपए और ऑनलाइन भेंट व मनीऑर्डर से 7.59 करोड़ रुपए मिले।
2 min read
Sanwaliya Seth Donation
Sanwaliya Seth Donation: गिनती के दौरान की तस्वीर (फोटो-पत्रिका)

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलिया सेठ मंदिर में भक्तों की आस्था का बड़ा आंकड़ा सामने आया है। इस महीने मंदिर में कुल 31 करोड़ 17 लाख 92 हजार 129 रुपए का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। बुधवार को भंडार से नकदी की गिनती पांच चरणों में पूरी की गई। इसके अलावा ऑनलाइन भेंट और मनीऑर्डर के जरिए भी करोड़ों रुपए मंदिर पहुंचे। भक्तों ने भगवान के दरबार में सोना-चांदी भी अर्पित किया। मंदिर में कुल 92 किलो से अधिक चांदी और 930 ग्राम से ज्यादा सोना चढ़ावे में प्राप्त हुआ है।

मेवाड़ के मंडफिया स्थित श्री सांवलिया जी मंदिर में कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को भगवान सांवलिया सेठ का भंडार खोला गया था। इसके बाद चढ़ावे की गणना अलग-अलग चरणों में की गई। पांचवें और अंतिम चरण में भंडार से 44 लाख 22 हजार 718 रुपए प्राप्त हुए। इसके साथ ही भंडार की गणना का काम पूरा हो गया। मंदिर से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पांच चरणों में भंडार से कुल 23 करोड़ 58 लाख 44 हजार 818 रुपए निकले। वहीं, ऑनलाइन भेंट और मनीऑर्डर के माध्यम से 7 करोड़ 59 लाख 47 हजार 311 रुपए प्राप्त हुए। इन दोनों मदों को मिलाकर महीने का कुल चढ़ावा 31 करोड़ 17 लाख 92 हजार 129 रुपए रहा।

यहां देखें मंदिर में हुई गिनती का वीडियो :

सोना-चांदी चढ़ाने में भी पीछे नहीं रहे भक्त

भगवान सांवलिया सेठ के दरबार में नकदी के साथ कीमती धातुओं का चढ़ावा भी मिला। मंदिर में कुल 930 ग्राम 100 मिलीग्राम सोना और 92 किलो 242 ग्राम 320 मिलीग्राम चांदी प्राप्त हुई। श्रद्धालुओं ने दानपेटी और मंदिर कार्यालय के माध्यम से ये भेंट अर्पित की। सांवलिया सेठ मंदिर राजस्थान ही नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां हर महीने भंडार खुलने और चढ़ावे की गणना के आंकड़ों पर भक्तों की नजर रहती है।

गणना के दौरान मंदिर मंडल के अधिकारी रहे मौजूद

चढ़ावे की गणना के अंतिम दिन मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव, सदस्य पवन तिवारी, किशनलाल अहीर और रामलाल गुर्जर मौजूद रहे। इनके अलावा प्रथम प्रशासनिक अधिकारी राहुल धाकड़, द्वितीय प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र सिंह, मंदिर एवं संपदा प्रभारी भेरू गिरी गोस्वामी, स्टोर प्रभारी मनोहर लाल शर्मा सहित बैंक और मंदिर के कर्मचारी भी गणना प्रक्रिया में शामिल रहे। पांच चरणों की गणना पूरी होने के साथ ही इस महीने मंदिर में प्राप्त नकदी, ऑनलाइन भेंट, मनीऑर्डर और कीमती धातुओं के चढ़ावे का पूरा हिसाब सामने आ गया है।

यह वीडियो भी देखें :

Updated on:
15 Oct 2026 08:23 pm
Published on:
15 Oct 2026 07:54 pm
Also Read
View All
चित्तौड़गढ़: 74 की उम्र, हर बार जमानत जब्त…फिर भी चुनावी मैदान में क्यों डटे हैं जोगेंद्र सिंह होड़ा?

Success Story : तीरंदाजी में भूमिका चौधरी ने जीता स्वर्ण व रजत, चित्तौड़गढ़ में जश्न का माहौल, खुशी से झूमे पिता

चित्तौडगढ़: होटल में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग माता-पिता के इकलौते बेटे की हत्या; रोती-बिलखती पत्नी बोली- लौटा दो मेरा सुहाग

‘पापा आप तो 1 नवंबर को घर आने वाले थे, फिर आज तिरंगे में लिपटकर क्यों सोए हो?’ शहीद की बेटी के सवाल ने हर किसी को रुला दिया

22 साल सेना में सेवा के बाद प्रमोशन से ठीक पहले जवान का निधन, चित्तौड़गढ़ में आज दी जाएगी अंतिम विदाई