चित्तौड़गढ़

सांवरिया सेठ का खजाना: फाल्गुन में बरसे 46.58 करोड़, सोने-चांदी के भी बने रिकॉर्ड

Sanwariya Seth Temple: कृष्णधाम श्रीसांवरिया सेठ मंदिर में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि ठाकुरजी का भंडार नोटों और कीमती धातुओं से सराबोर हो गया।
less than 1 minute read
Feature image
Sanwariya Seth Temple: फोटो पत्रिका

Sanwariya Seth Temple: चित्तौड़गढ़। कृष्णधाम श्रीसांवरिया सेठ मंदिर में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि ठाकुरजी का भंडार नोटों और कीमती धातुओं से सराबोर हो गया। फाल्गुन के उपलक्ष्य में खोली गई दानपेटी (भंडार) की गणना सातवें और अंतिम चरण के साथ संपन्न हुई। भक्तों ने अपने आराध्य के चरणों में इस बार दिल खोलकर समर्पण किया है, जिससे कुल दानराशि का आंकड़ा 46 करोड़ 58 लाख रुपए के पार पहुंच गई।

मंदिर मंडल के अनुसार, सातवें चरण की गिनती में 8 लाख 5 हजार 642 रुपये प्राप्त हुए। इसी के साथ भंडार से निकली कुल नकद राशि 36 करोड़ 57 लाख 87 हजार 642 रुपए तक पहुंच गई। नकदी के अलावा डिजिटल माध्यमों का भी बड़ा योगदान रहा।

ऑनलाइन और मनीऑर्डर से भी मिली बड़ी भेंट

ऑनलाइन और मनीऑर्डर के जरिए ठाकुरजी को 10 करोड़ 45 हजार 282 रुपए की भेंट प्राप्त हुई। भक्तों ने केवल नकदी ही नहीं, बल्कि भारी मात्रा में कीमती धातुएं भी सांवरिया सेठ को अर्पित की हैं। दानपेटी और भेंटकक्ष से 2 किलो 967 ग्राम 480 मिलीग्राम सोना और 152 किलो 609 ग्राम चांदी प्राप्त हुई।

गणना का यह कार्य मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, सदस्य रामलाल गुर्जर व पवन तिवारी, द्वितीय प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र सिंह, संपदा अधिकारी भैरुगिरी गोस्वामी की देखरेख में हुआ। इस दौरान सुरक्षा सहायक बिहारीलाल गुर्जर, बालभोग प्रभारी भेरुलाल गुर्जर, जितेंद्र त्रिपाठी, संजय दाधीच सहित मंदिर व बैंक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Updated on:
11 Mar 2026 07:50 pm
Published on:
11 Mar 2026 07:50 pm
Also Read
View All
सांवलिया सेठ के दरबार में अटूट श्रद्धा: भक्त ने दान की सवा 10 बीघा जमीन, गुरुग्राम से आया 3 किलो का चांदी का छत्र

Rajasthan: जेल के अंदर रसूखदारों की अय्याशी, बैरक में नशा-डांस और मस्ती का वीडियो वायरल, हत्या कर पहुंचे थे जेल

चित्तौड़गढ़: रंजिश के चलते युवती के परिचितों ने पिलाया जहर, ICU में वेंटिलेटर पर लड़ रही जिंदगी की जंग

Chittorgarh: कर्ज में डूबा तो शुरू कर दी अफीम की तस्करी, जानें कौन है राजस्थान का 8वीं पास टॉप इनामी तस्कर

श्री सांवलिया सेठ के दरबार में अटूट आस्था, मन्नत पूरी होने पर एमपी के भक्त ने चढ़ाई 11.4 किलो चांदी की सिल्लियां