चित्तौड़गढ़

Rajasthan: कनाडा में राजस्थानी युवक की मौत, कंप्यूटर इंजीनियर थे, बोटिंग के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

Canada Drowning Accident: बेगूं के 32 वर्षीय कंप्यूटर इंजीनियर राघव सोनी की कनाडा में बोटिंग के दौरान डूबने से मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

2 min read
मृतक राघव सोनी। फाइल फोटो- पत्रिका

बेगूं। विदेश में अपने सपनों को साकार कर रहे बेगूं के एक होनहार युवा की आकस्मिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। बेगूं निवासी 32 वर्षीय कंप्यूटर इंजीनियर राघव सोनी की कनाडा में डूबने से मौत हो गई। सोमवार सुबह जैसे ही यह दुखद सूचना परिजनों तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में मातम छा गया।

यह वीडियो भी देखें

ये भी पढ़ें

Nikay-Panchayat Election: जानिए कब पंचायत-निकाय चुनाव करवाना चाहती है भजनलाल सरकार, हाईकोर्ट में कही बड़ी बात

कंप्यूटर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे

प्राप्त जानकारी के अनुसार राघव सोनी पिछले करीब आठ वर्षों से कनाडा में एक निजी कंपनी में कंप्यूटर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। वे अपने काम में दक्ष और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। बेगूं थानाधिकारी कमल चंद मीणा के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि राघव सोनी बोटिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गए और पानी में डूबने से उनकी मृत्यु हो गई। घटना की विस्तृत जांच संबंधित स्तर पर की जा रही है।

परिवार में भावुक माहौल

घटना की सूचना मिलते ही परिजन एवं रिश्तेदार मृतक का पार्थिव शरीर भारत लाने के प्रयासों में जुट गए हैं। राघव अविवाहित थे तथा वे अपने छह भाई-बहनों में से एक थे। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार और स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं और राघव की यादों को लेकर भावुक माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि वह बचपन से ही मेहनती और प्रतिभाशाली स्वभाव के थे तथा शिक्षा और करियर में हमेशा आगे बढ़ने का प्रयास करते रहे। उनकी मृत्यु की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर और गहरा गई है तथा लोग सोशल मीडिया पर भी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। परिजन जल्द ही पार्थिव शरीर भारत लाने की प्रक्रिया पूरी होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। गहरा शोक व्याप्त है।

सिविल डिफेंस टीम को बुलाया

वहीं दूसरी तरफ तालेड़ी में सोमवार को एक 17 वर्षीय बालक की पैर फिसल कर कुएं में गिर जाने से मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार तालेडी निवासी भारत सिंह राजपूत का 17 वर्षीय पुत्र शिशुपालसिंह सोमवार को कुएं की ओर जा रहा था। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया तथा वह कुएं में जा गिरा। सूचना मिलने के साथ ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा सिविल डिफेंस टीम को चित्तौड़गढ़ से बुलाया गया। टीम ने कुएं से बालक को बाहर निकालने के लिए प्रयास प्रारंभ किया। एक घंटे तक चलिए रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बालक को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सपुर्द किया।

ये भी पढ़ें

Ajmer Crime: किशोरी से हैवानियत मामले में जनाना अस्पताल का सरकारी डॉक्टर और ई-मित्र संचालक गिरफ्तार
Also Read
View All