चूरू

सावन के सोमवार को शिवलिंग से आकर लिपट जाता है नाग, राजस्थान के इस जिले में स्थित है ये अनूठा शिव मंदिर

Sawan 2025: सावन के सोमवार को जब भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक और गणेश पूजा करते हैं, तब एक यहां जीवित नाग मंदिर में आ जाते हैं। ये सांप सीधे शिवलिंग पर चढ़कर उस पर लिपट जाते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jul 2025, 3:10 PM IST
Feature image
मंदिर फोटो: पत्रिका

Rajasthan Shiv Mandir: राजस्थान के चूरू शहर की पुरानी सब्जी मंडी में स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर न सिर्फ ऐतिहासिक है, बल्कि आस्था का बड़ा केंद्र भी है। इस मंदिर की स्थापना करीब 240 साल पहले हुई थी। यहां पुजारी कैलाश हारित का परिवार 4 पीढ़ियों से सेवा करता आ रहा है।

इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि सावन के सोमवार को जब भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक और गणेश पूजा करते हैं, तब एक यहां जीवित नाग मंदिर में आ जाते हैं। ये सांप सीधे शिवलिंग पर चढ़कर उस पर लिपट जाते हैं और वहां शांत भाव से बैठे रहते हैं। वे किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते, न डरते हैं और कुछ समय बाद खुद ही चले जाते हैं। इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं।

जमीन से निकला था शिवलिंग

मंदिर से जुड़ी एक रोचक कहानी है। पुराने समय में जब एक ठाकुर अपने महल की नींव खुदवा रहे थे, तब खुदाई में शिवलिंग जमीन से निकला। इसे देख उन्होंने महल बनाने का विचार छोड़ दिया और वहीं मंदिर बनवाकर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा करवाई। मंदिर का नाम पुजारी मंगलचंद हारित के नाम पर मंगलेश्वर महादेव पड़ा।

जयपुर से पैदल लाए गए शिवलिंग

मंदिर में एक चौमुखी शिवलिंग भी स्थापित है, जिसे पुजारी के पूर्वज जयपुर से पैदल लेकर आए थे। मंदिर के मुख्य मंडप में भगवान शिव के साथ पार्वती, नंदी, गणेश की मूर्तियां भी स्थापित हैं। वहीं, एक अन्य मंडप में धूणा है और मंदिर परिसर में राम, हनुमान व अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां भी विराजित हैं। श्रद्धालु मानते हैं कि यहां आने से भोलेनाथ हर मनोकामना पूरी करते हैं और सावन में तो यहां आकर नागों के दर्शन होना किसी चमत्कार से कम नहीं।

Updated on:
10 Jul 2025, 3:10 PM IST
Published on: