चूरू

छोटे भाई की रिक्शा पलटने से हुई थी मौत, उसी जगह, उसी तरह हुई बड़े भाई की मौत..

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Oct 2018, 7:41 PM IST
Brother's death at the same place
छोटे भाई की रिक्शा पलटने से हुई थी मौत, उसी जगह, उसी तरह हुई बड़े भाई की मौत..

चूरू/सरदारशहर.
सवाई रोड़ पर कुटिया के पास शनिवार रात को साढ़े 9 बजे एक ऑटो रिक्शा पलटने से हादसा हो गया। जिसमें ऑटो में सवार एक जने की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार वार्ड 1 निवासी सोमेश्वर माली ऑटो रिक्शा में सवार होकर रेलवे फाटक की ओर से अपने घर की तरफ आ रहा था कि कुटिया के पास ऑटो पलट गया जिसके कारण सोमेश्वर की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सोमेश्वर के शव को कस्बे के राजकीय अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। रविवार सुबह पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया गया।

भाई की भी इसी जगह ऑटो पलटने से मौत
चार भाइयों में दूसरे नंबर का सोमेश्वर मजदूरी का कार्य करता था। इस बीच चौंकाने वाली बात यह है की बात यह है कि तीन साल पहले सोमेश्वर का सबसे छोटा भाई कन्हैयालाल इसी जगह ऑटो पलटने से मौत हो गई थी। सोमेश्वर को एक बेटी व दो बेटे है।

Updated on:
28 Oct 2018, 7:41 PM IST
Published on: