2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांदा
तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को रौंदा, एक की मौके पर ही मौत, लोगों का हंगामा
Play video

तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को रौंदा, एक की मौके पर ही मौत, लोगों का हंगामा

बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, देखें वीडियो
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांदा

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 28 Oct 2018, 5:21 PM IST

बांदा. तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों घायलों को बांदा ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया है। घायलों में से एक युवक की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया है। गुस्साये ग्रामीणों व मृतक के परिजनों ने युवक का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही मौके पर बबेरू, कमासिन, मरका थाने से भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। तहसीलदार सुनील कुमार पटेल भी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर करीब चार घंटे से लगा जाम खुलवाया।

मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोर्रम का है, जहां पर कोर्रम निवासी राजीव पुत्र हरीशंकर पटेल, राकेश पुत्र शिवशरण, शिवऔतार पुत्र ब्रजमोहन एक ही बाइक पर तीनों किसी काम से बबेरू जा रहे थे, तभी बबेरू तरफ से तेज रफ़्तार ट्रक ने तीनों युवकों को रौंद डाला, जिसमें राजीव नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि राकेश पुत्र शिवशरण, शिवऔतार पुत्र ब्रजमोहन दोनों को बांदा ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया है। एक युवक की हालत ख़राब होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया है।

पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने ग्रामीण
ग्रामीणों व परिजनों ने मृतक युवक का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम करीब चार घंटे तक लगा रहा। सूचना मिलने पर बबेरू कोतवाली की पुलिस घटना स्थल पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं मानें। इसके बाद कमासिन, मरका थाने का भी फ़ोर्स बुलाना पड़ा। मौके पर पहुंचे बबेरू तहसीलदार ने सुनील कुमार पटेल ने ग्रामीण व परिजनों को समझा-बुझाकर जाम को खुलवाया। इस दौरान जाम के चलते करीब चार घंटे तक आवागमन पूरी तरह से ठप रहा।